Move to Jagran APP

रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने उड़ाई तिरंगे वाली पतंग, बोले- जन आंदोलन बना आजादी का अमृत महोत्‍सव

Azadi Ka Amrit Mahotsav महात्मा गांधी स्टेडियम में शनिवार को हुए कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तिरंगा पतंग उड़ाने के साथ ही लोगों से आजादी का अमृत महोत्सव सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 07:52 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:44 PM (IST)
रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने उड़ाई तिरंगे वाली पतंग, बोले- जन आंदोलन बना आजादी का अमृत महोत्‍सव
Azadi Ka Amrit Mahotsav: मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने मंत्री बलदेव औलख व सांसद घनश्‍याम लोधी संग पतंग उड़ाई। जागरण

रामपुर, जागरण संवाददाता। Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रामपुर में अनोखा कार्यक्रम हुआ। आसमान में 75 तिरंगा पतंगे उड़ाई गईं। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और सांसद घनश्याम सिंह लोधी समेत तमाम भाजपा नेता शामिल रहे। नकवी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इस दौरान उन्‍होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।

loksabha election banner

महात्मा गांधी स्टेडियम में शनिवार को हुए कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तिरंगा पतंग उड़ाने के साथ ही लोगों से आजादी का अमृत महोत्सव सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान देश के लोगों को अपनी स्वर्णिम विरासत और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। आजादी का अमृत महोत्सव अब एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है।

यह भी पढ़ें:- Tiranga Yatra In Moradabad: दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में उमड़े शहरवासी , जुबां पर एक ही गीत...मेरी जान तिरंगा है

उन्होंने कहा कि मोदी फोबिया के राजनैतिक रोग से पीड़ित प्राणियों का जनता काला-गोरा मंतर छू मंतर कर देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिश्रम के परिणाम और तपस्या की ताकत को पिटे पालिटिकल प्राणियों के जरिये न कमजोर कर सकते हैं और न ही परास्त‌। विपक्ष में दो दर्जन प्रधानमंत्री के उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची अभी से बन गई है। इसे कहते हैं बिना वेकेंसी का विलाप।

तमाम राजनीतिक असहिष्णुता, मनगढ़ंत आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री समावेशी विकास, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। मोदी के लिए देश की सुरक्षा और सम्मान राष्ट्रनीति है और हर जरूरतमंद का कल्याण राष्ट्रधर्म है। नकवी ने रामपुर के टांडा में बहुउद्देशीय भवन (महिला हेल्थ केयर, खेल मैदान, अमृत सरोवर) का उद्घाटन किया।

टांडा में ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस अवसर  जिला पंचायत अध्यक्ष  ख्यालीराम लोधी, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष  सूर्य प्रकाश पाल, मिलक की विधायक राजबाला, भाजपा रामपुर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता आदि  उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.