Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update News: कुमाऊं में 18 अगस्त से भारी वर्षा का येलो अलर्ट

Nainital Weather News 18 अगस्त से कुमाऊं में येलो अलर्ट रहेगा। जहां भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 07:22 AM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 07:22 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update News: कुमाऊं में 18 अगस्त से भारी वर्षा का येलो अलर्ट
Kumaon Weather Update बुधवार को मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 अगस्त से भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। जबकि कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है। हालांकि बुधवार को मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं।

loksabha election banner

प्रशासन को किया सतर्क

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 18 अगस्त से कुमाऊं में येलो अलर्ट रहेगा। जहां भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। 

इनसे बचें

वर्षा के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। सड़क पर भूस्खलन से मलबा आ सकता है।

34 रहा हल्द्वानी का अधिकतम पारा

मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक अधिक रहा।

स्टेशनवार तापमान

स्टेशन   अधिकतम   न्यूनतम

हल्द्वानी    34       24.4

मु1तेश्वर    21      15

नैनीताल    23       18

रामनगर  35       26.5  

अल्मोड़ा   26      19

चंपावत   33       21

बागेश्वर   26     23

पिथौरागढ़  27   19

रुद्रपुर      36      28

काशीपुर   36    25.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.