राधाकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन शुरू
राधाकृष्ण की प्रतिमा को नए वस्त्रों में सुसज्जित कर किया स्थापित
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:22 PM (IST)
राधाकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन शुरू
जागरण संवाददाता ,मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद भक्तों में प्रसाद बांटे गए। पंडित मुकुंद एवं प्रेम पाठक द्वारा नए वस्त्रों में सुसज्जित करके विधि-विधान पूर्वक प्रतिमा स्थापित किया। इससे क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। इस मौके पर महिला मंडली की कमला देवी, कृष्णा देवी, आशा देवी ,रेनू ,शीला देवी, एवं मंदिर समिति के संजीव कुमार गुप्ता, हरीश चंद्र जायसवाल, लौटन मौर्य आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें