देश को आजाद करने में जाबांजों का योगदान
देश को आजाद करने में जाबांजों का योगदान
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 09:20 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 09:20 PM (IST)
देश को आजाद करने में जाबांजों का योगदान
जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : अमृत महोत्सव पर बुधवार को अतरारी इंटर कालेज में एसडीएम क्षिप्रा पाल ने कहा कि देश को आजाद करने में जाबांज रणबांकुरों का बेहतर योगदान है। उनके कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने छात्रों से देश के संविधान के अनुसार आचरण करने और देश के संविधान में विश्वास कर उसी के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया। किड्स हर्बल इंटरनेशनल स्कूल और साबिरा पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान प्रबंधक असरार अहमद, राशिद अंसारी, डा. ताहिरा तरन्नुम, मु. जाहिद, नूर अफसा, सूरज सिंह, रुखसाना परवीन थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें