उड़िया स्कूल के बच्चों के साथ मनाया अमृत महोत्सव
बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रश्न उत्तर किये गये एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:45 PM (IST)
उड़िया स्कूल के बच्चों के साथ मनाया अमृत महोत्सव
जासं, चाईबासा : स्थानीय उड़िया स्कूल गांधीटोला के बच्चों के साथ मारवाड़ी महिला समिति ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक रैली निकाली एवं राष्ट्रगान किया। इस दौरान बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रश्न उत्तर किये गये एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बच्चों के बीच लड्डू, टाफी व बिस्किट का वितरण किया गया। सभी बच्चों को झंडा भी दिया गया। कार्यक्रम में देहदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कविता शर्मा, हेमलता अग्रवाल, सविता अग्रवाल, कांता अग्रवाल, सरिता जालान, नेहा अग्रवाल, अनीता विजयवर्गीय, ममता खिरवाल व संतोष गोयल उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें