Move to Jagran APP

घर में लटका मिला विवाहिता का शव

घर में बड़ेर से लटका मिला विवाहिता का शव

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:23 PM (IST)
घर में लटका मिला विवाहिता का शव

घर में लटका मिला विवाहिता का शव

loksabha election banner

जासं, खलियारी (सोनभद्र): मांची थाना क्षेत्र के महुली गांव में शुक्रवार की देर शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। इस घटना से स्वजन में अफरातफरी मच गई। महुली निवासी 26 वर्षीया सुखवंती पत्नी अशोक अगरिया खाना बनाकर अपने कमरे में चली गई। उस समय घर के सारे सदस्य पति, सास, ससुर बाहर थे। कुछ देर बाद पहुंची सास ने खाना परोसने के लिए बहू को आवाज लगाई तो उसके कमरे से कोई आवाज नही आई।

इस पर सास ने अंदर जाकर देखा तो सुखवंती साड़ी के फंदे से बड़ेर पर लटक रही थी। इस पर सास चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को नीचे उतारा। विवाहिता की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। विवाहिता के पति का कहना था कि उसकी पत्नी ने फांसी क्यों लगाई यह पता नहीं। दोनों की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्हें कोई संतान नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.