महंगाई के विरोध में किया पैदल मार्च
जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में शहर के कई स्थानों पर पैदल मार्च निकाला।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:53 PM (IST)
महंगाई के विरोध में किया पैदल मार्च
बांदा: जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में शहर के कई स्थानों पर पैदल मार्च निकाला। कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के कारण काम की तलाश में मजदूर गांव से शहर की तरफ पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि महंगाई तीव्र गति से बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार नियंत्रित करने में असफल हो गई है। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे ने कहा कि प्रभारी साकेत बिहारी के मार्गदर्शन में पैदल मार्च निकाला गया। महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ला, बी लाल, गजेन्द्र सिंह पटेल, रामपाल अवस्थी, सेवादल के कैलाश बाजपेई, विनय सिंह, कालीचरण साहू आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें