Move to Jagran APP

स्‍वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी में नहाया मनेर शरीफ दरगाह, मनियार मठ की तस्‍वीर भी मन मोह लेगी

हजरत मखदूम शाह दौलत मनेरी की दरगाह को तिरंगे के रंग में सजाया गया। वहीं नालंदा के मन‍ियार मठ को भी तिरंग की रोशनी से नहा दिया गया। रात में इनकी दिव्‍यता देखते ही बनती थी। लोगों का कहना था कि यह अद्भुत है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 11:45 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:55 AM (IST)
स्‍वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी में नहाया मनेर शरीफ दरगाह, मनियार मठ की तस्‍वीर भी मन मोह लेगी
तिरंगे की रोशनी में नहाया मनेर शरीफ दरगाह। जागरण

पटना/नालंदा, जागरण टीम। स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सभी छोटे-बड़े भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को तिरंग की रोशनी से नहा दिया गया। राजधानी पटना में महापुरुषों की प्रतिमाओं के गोलंबरों को तिरंगे वाले रंग से रंगीन कर दिया गया। मनेर प्रशासन की ओर से पहली बार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मनेर स्थित हजरत मखदूम शाह दौलत मनेरी की दरगाह को तिरंगे के रंग में सजाया गया। सजावट से इसकी भव्‍यता देखते ही बनती है। 

loksabha election banner

हजरत मखदूम शाह दौलत मनेरी के मुरीद इब्राहिम खां कांकड़ ने अपने पीर की मजार के ऊपर इस दरगाह को बनावाया था। तिरंगे के रंगों सजने के बाद से लोगों की भीड़ रात में भी उमड़ रही है हालांकि पुरातत्व विभाग के आदेशानुसार शाम होते ही दरगाह के मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाता है। इस कारण लोग दरगाह के बाहर से ही उसको देख रहे हैं। तस्‍वीरों को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं। सेल्‍फी ले रहे हैं। 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या रविवार को राजगीर का मनियार मठ राष्ट्रीय रंग से तिरंगामय हुआ। पुरातत्व विभाग द्वारा मनियार मठ को ट्राईकलर लाईटिंग से बेहद आकर्षक बना दिया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय ध्वज के रंग में आकर्षक ढंग से गया का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा। इन दिनों थाइलैंड से चार्टर विमान से थाई बौद्ध श्रद्धलुओं का आगमन हो रहा है। एयरपोर्ट की यह सजावट उनके लिए आकर्षक का केंद्र बना है।

(बिहार विधानसभा।)

(पटना जंक्‍शन।)

(पटना का कारगिल स्‍मृति उद्यान।)

(तिरंगे की रोशनी में नहाया पुराना सचिवालय।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.