Move to Jagran APP

बरेली जंक्शन पर लीलाधरों ने जमाया डेरा, कृष्ण लीला के लिए राम, रावण, कंस कर रहे इंतजार

Ras Leela on Shri Krishna Janmastami 2022 राजस्थान मथुरा अयोध्या वृंदावन हाथरस सहित अन्य जिलों से आए लीलाधरों ने बरेली जंक्शन पर डेरा डाल लिया है। कृष्ण राम रावण कंस की भूमिका अदा करने वाले ये कलाकार अब रासलीला के लिए बुलावे का इंतजार कर रहे है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 01:54 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 01:54 PM (IST)
बरेली जंक्शन पर लीलाधरों ने जमाया डेरा, कृष्ण लीला के लिए राम, रावण, कंस कर रहे इंतजार
बरेली जंक्शन पर लीलाधरों ने जमाया डेरा, कृष्ण लीला के लिए राम, रावण, कंस कर रहे इंतजार

बरेली, अंकित शुक्ला। Ras Leela on Shri Krishna Janmastami 2022 : अपनी लीलाओं से दर्शकों को मन मोहने वाले लीलाधरों ने बरेली जंक्शन (Bareilly Junction) पर अपना डेरा जमा लिया है। राम, कृष्ण, रावण, कंस आदि के किरदारों को अपने अभिनय से जीवंत करने वाले ये किरदार अब कृष्ण लीला (Krishna Leela) के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।

loksabha election banner

जिसके चलते मंच पर लीला रचाने वाले ये कलाकार राजस्थान, मथुरा, अयोध्या, वृंदावन, हाथरस समेत विभिन्न जिलों से स्टेशन के पास आकर ठहरे है।जो यहां रासलीला करने के लिए बुलावे का इंतजार कर रहे है।

बरेली जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में रासलीला (Ras Leela) व रामलीला (Ram Leela) का मंचन करने के लिए पहुंची श्री स्वामी हरिदास रामलीला (Swami Haridas Ram Leela) , रासलीला कला मंच भरतपुर राजस्थान या श्री कुंती आदर्श रामलीला मंडल ब्रजधाम मथुरा, या बृजवासी रामलीला मंडली के सदस्य रासलीला के साथ ही रामायण के हर पात्र की भूमिका निभाने की काबिलियत रखते हैं।

इस मंडली का हर कलाकार श्रीकृष्ण भी है और भगवान श्रीराम भी। जरूरत पड़ने पर हिरण्यकश्यप की भूमिका भी निभा लेता है और रावण की भी। हालांकि, कलाकार चाहे जिस पात्र की भूमिका में हों, खुद को पूरी तरह से उसी व्यक्तित्व में ढाल लेता है। इन मंडली के सभी कलाकार रामलीला एवं कृष्णलीला का जीवंत मंचन करते हैं।

प्रत्येक मंडली में 18 से 20 कलाकार हैं। जो वाद्ययंत्र के साथ विभिन्न पात्र की भूमिका में भी कभी-कभी खड़े नजर आते हैं। इस मंडली के कुछ कलाकार जब मंच पर हास्य की भूमिका निभाते नजर आते हैं तो दर्शकों का ठहाका रुकने का नाम ही लेता।

उम्र कम थी तो बनते थे राम, अब सीता

ब्रज कला मथुरा कजरौटी के 25 वर्षीय भोला शर्मा कभी बचपन में रामलीला में श्री राम का अभिनय करते थे तो वहीं अब वह सीता का अभिनय करते हैं। इसी प्रकार वह रासलीला में राधा एवं रासलीला में बलराम की भूमिका बखूबी निभाते हैं।

महेश की मटकी सुनने लोग तो दूर कलाकार भी पहुंचते

हाथरस बिसाना निवासी महेश कुमार माहौर श्री कुंती आदर्श रामलीला मंडल ब्रजधाम मथुरा के नाम से मंडली का संचालन करते हैं। महेश रासलीला में मटकी बजाते हैं। उनकी मटकी सुनने के लिए दर्शक तो दूर दूर-दूर से नाटक मंचन करने वाले कलाकार भी पहुंचते हैं।

महेश बताते हैं कि वह 40 सालों से रामलीला व रासलीला का अभियन करने वाले कलाकारों की मंडली का संचालन कर रहे हैं। कहते हैं कि कोई भी कला तभी सार्थक है जब कलाकार अपने अभिनय के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो। उन्होंने बताया कि वृंदावन में लगभग 10 हजार कलाकार हैं और पांच सौ मंडलियां। मंडली का प्रत्येक कलाकार मंच पर रामलीला और रासलीला के सभी पात्रों का अभिनय करने में दक्ष होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.