Move to Jagran APP

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाइवे पर धरासू के पास भूस्खलन जारी, उत्तरकाशी का देहरादून और ऋषिकेश से संपर्क कटा

Uttarkashi News उत्‍तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के पास भूस्खलन लगातार जारी है। इससे यमुनोत्री राजमार्ग और गंगोत्री राजमार्ग दोनों बीती बुधवार की शाम पांच बजे से अवरुद्ध है। दोनों मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 09:24 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 09:24 AM (IST)
Uttarkashi News: यमुनोत्री हाइवे पर धरासू के पास भूस्खलन जारी, उत्तरकाशी का देहरादून और ऋषिकेश से संपर्क कटा
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के पास भूस्खलन लगातार जारी है।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के पास भूस्खलन लगातार जारी है। इस भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राजमार्ग और गंगोत्री राजमार्ग दोनों गत बुधवार की शाम 5:00 बजे से अवरुद्ध है।

loksabha election banner

गंगोत्री हाईवे खुला, यमुनोत्री अभी बाधित

धरासू बैंड के पास बुधवार की शाम से बंद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 17 घंटे बाद यातायात सुचारू हो गया है, लेकिन, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी बाधित है।

जिला मुख्यालय से भी संपर्क कटा

गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग के अवरुद्ध होने से जिला मुख्यालय उत्तरकाशी का देहरादून ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। इसके अलावा यमुना घाटी का जिला मुख्यालय से भी संपर्क कटा हुआ है।

भू-स्खलन से स्थान धरासू के पास गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बाधित हैं, मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है, मार्ग सुचारु करने के लिये धरासू-ऋषिकेश गंगोत्री राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन एवं रोक निन्न अनुसार रहेगी।

▪️समय 01:00PM-3:00PM- मार्ग बन्द रहेगा

▪️03:00PM-04:00PM- मार्ग खुला रहेगा

▪️04:00PM-06:00PM- मार्ग बन्द रहेगा

▪️06:00PM-07:00PM- मार्ग खुला रहेगा

▪️07:00PM-09:00PM- मार्ग बन्द रहेगा

▪️09:00PM-10:00PM- मार्ग खुला रहेगा

▪️10:00PM-05:00AM- मार्ग बन्द रहेगा।

वाहनों की लगी लंबी कतार

दोनों मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें स्थानीय ग्रामीण, तीर्थ यात्रियों और जरूरी सामान के वाहन भी फंसे हुए हैं।

यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे थे बाधित

बता दें कि बीती शाम को धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन ऑलवेदर रोड पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन इतना अधिक हुआ था कि पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दर्जनों पेड़ों को उखाड़ ले गया। इस भारी भूस्खलन से धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हुआ साथ ही भूस्खलन का मलबा धरासू बैंड के निकट गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गिरा। जिससे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया था।

भूस्‍खलन के बाद सक्रिय हुई टीम

भूस्खलन की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी सक्रिय हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बडकोट खंड की टीम और ऑलवेदर रोड की कटिंग करने वाली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची।

Kedarnath Yatra: केदारनाथ हाइवे 12 घंटे रहा बंद, एक हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने सड़क पर गुजारी रात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.