Move to Jagran APP

लुधियाना में मृतक का भेष बना फर्जी दस्तावेज से बेच डाली करोड़ों की जमीन, 4 लोगों के खिलाफ केस

लुधियाना में मर चुके व्यक्ति के भेष में किसी और व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर करोड़ों की जमीन बेचने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 02:29 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 02:29 PM (IST)
लुधियाना में मृतक का भेष बना फर्जी दस्तावेज से बेच डाली करोड़ों की जमीन, 4 लोगों के खिलाफ केस
लुधियाना में मृतक का भेष बना फर्जी दस्तावेज से करोड़ों की जमीन बेचने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जासं, लुधियाना। शहर में मर चुके व्यक्ति के भेष में किसी और व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसकी करोड़ों की जमीन बेच देने वाले 4 लोगों के खिलाफ थाना लाडोवाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसआइ दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान मोगा के गांव मोही निवासी प्रभदीप सिंह मांगट, गांव झांडे निवासी सुखजिंदर सिंह, मानसा के गांव बुर्ज झगर जोगा निवासी गुरतेज सिंह सिद्धू तथा खन्ना की भगत सिंह कालोनी निवासी अजीत पाल सिंह के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने उधम सिंह नगर निवासी राधा कृष्ण गुप्ता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि गांव फागला में उसके पिता कृष्ण मुरारी गुप्ता की 10 कनाल 9 मरले जमीन है। गत 27 अप्रैल 2021 में उनका देहांत हो गया। जिसके बाद 12 अप्रैल 2022 में आरोपितों ने साजिश के तहत किसी अज्ञात व्यक्ति को उसके पिता का भेष बना कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर वो जमीन आगे किसी और को बेच डाली। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपिताें के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म  

लुधियाना। शादी का झांसा दे युवती के साथ लंबे समय से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इंकार करने के आरेपित पर थाना हैबोवाल पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ मदन लाल ने बताया कि उसकी पहचान हैबोवाल के गांव बल्लोके गौतम विहार स्थित अंग्रेज दी चक्की के पास रहने वाले गगनदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित के साथ उसकी दोस्ती थी। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मगर बाद में शादी करने से साफ मुकर गया। जिसके चलते उसेे पुलिस के पास जाना पड़ा। मदन लाल ने कहा कि आरोपित की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.