Move to Jagran APP

प्रखंडों में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया गया तिरंगा

जागरण टीम लखीसराय 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को प्रखंडों में भी शान से तिरंगा लहराय

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:10 PM (IST)
प्रखंडों में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया गया तिरंगा
प्रखंडों में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया गया तिरंगा

जागरण टीम, लखीसराय : 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को प्रखंडों में भी शान से तिरंगा लहराया गया। प्रखंड कार्यालयों पंचायत समिति प्रमुख ने ध्वजारोहण किया। जबकि पंचायत मुख्यालयों मुखिया ने तिरंगा फहराया। निजी विद्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रखंड कार्यालय लखीसराय पर बीडीओ ममता प्रिया, सीडीपीओ आभा कुमारी, सीओ संजय कुमार पंडित व बीपीआरओ निरंजन कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रमुख लीला देवी ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया तथा राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली। इस मौके पर प्रमुख एवं बीडीओ ने संयुक्त रूप से डायट के प्रशिक्षु छात्राओं प्रियंका, अंकिता, मनीषा, काजल, सहिस्ता, निशु साह एवं निशु नयन के बीच पाठ्य सामग्री वितरित किया गया। निजी विद्यालयों में परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया गया। शहर के नाथ पब्लिक स्कूल में संस्था के डायरेक्टर विश्वनाथ प्रसाद, पचना रोड सब्जी मंडी स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार आर्य, बाइपास रोड स्थित महात्मा गांधी बीएड कालेज एवं सन व‌र्ल्ड पब्लिक स्कूल में पूर्व विधायक फुलेना सिंह, रेहुआ रोड स्थित लाल इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। उधर चानन प्रखंड कार्यालय में बीपीआरओ मोनिका सिन्हा की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी ने मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। चानन थाना परिसर में थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप, पशु चिकित्सालय में भ्रमणशील पशु चिकित्सक डा. सुजीत कुमार सिन्हा, सीएचसी चानन में डा. बृजेन्द्र कुमार, बीईओ कार्यालय में बीईओ अवधेश ठाकुर, बसुआचक कैंप में एसटीएफ एसआइ वरुण कुमार तिवारी, एसएसबी कैंप बन्नूबगीचा में सहायक कमांडेट जसबीर सिंह तोमर, खुटुपार पंचायत कार्यालय में मुखिया मीना देवी, महेशलेटा में मुखिया पिकी देवी, लाखोचक में मुखिया रीता कुमारी, गोहरी में मुखिया रवीशचंद्र भूषण, जानकीडीह में मुखिया धूरो देवी, संग्रामपुर में मुखिया दीपक सिंह, मलिया में मुखिया डब्लू पासवान, इटौन में मुखिया बबिता देवी, भलूई में मुखिया प्रदीप पासवान, कुंदर में मुखिया प्रभा देवी, गोहरी में पंसस प्रियंका देवी, उमवि. मलिया में प्रधानाध्यापक शंभुनाथ झा, उमवि. मानपुर में प्रभारी प्रभु बिद, प्राथमिक विद्यालय शिवडीह में प्रभारी अजय कुमार सिंह, उमवि. मननपुर बाजार में प्रधानाध्यापक दशरथ प्रसाद, उमावि. कुंदर में प्रधानाध्यापक तारा भूषण वर्णबाल, मध्य विद्यालय रामपुर-मननपुर में प्रधानाध्यापक प्रवेश कुमार पटेल, उमावि. भंडार में प्रधानाध्यापक शिवेन्द्र प्रसाद, मध्य विद्यालय रामसीर में सुनील पासवान, मध्य विद्यालय सिंहचक में गोपाल पांडेय, उमावि. बिछवे में रामटहल पासवान, प्राथमिक विद्यालय महेशलेटा मुसहरी में सत्यप्रकाश पासवान, उमवि. महेशलेटा में सुनील कुमार, उमवि. रामपुर में विकास कुमार प्राथमिक विद्यालय बट्टा रामपुर में मीरा, उमावि. बन्नूबगीचा में विनोद कुमार दास, उमवि. राधानगर बेलदरिया में भागवत पासवान, उमवि. दाडीसीर में पवन कुमार, उमावि. बसुआचक में रवीन्द्र कुमार शर्मा, उमावि. घोषिकुंडी में कमल किशोर मेहता, मध्य विद्यालय लाखोचक में आनंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में सुजाता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में योगेन्द्र कुमार, उमवि. नत्थुडीह में अशोक कुमार, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल मननपुर बाजार में प्राचार्य रामबली सिंह, कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, लोजपा कार्यालय में जयप्रकाश पासवान, जदयू कार्यालय गोपालपुर में जदयू जिला उपाध्यक्ष रामदेव मंडल ने शान से झंडा फहराया है।

loksabha election banner

बड़हिया प्रतिनिधि के अनुसार : बड़हिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मधु देवी, सीडीपीओ कार्यालय में बीडीओ विनय कुमार सिंह, बीआरसी भवन में बीइओ विनोद कुमार साह, नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, पुलिस अंचल कार्यालय एवं थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, नवोदय विद्यालय में प्राचार्य आरएस प्रसाद, रेफरल अस्पताल में प्रभारी डाक्टर विनोद कुमार सिन्हा, बड़हिया रेल पुलिस पोस्ट में प्रभारी मिथिलेश कुमार, खादी भंडार में प्रबंधक राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। लार्ड बाला जी गुरुकुल इंदुपुर में प्राचार्य राजेश कुमार, शांति विद्या निकेतन विद्यालय में प्राचार्य अशोक पांडेय, न्यू आदर्श विद्यालय में प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, सेंट्रल पब्लिक स्कूल बड़हिया में प्राचार्य रामस्नेही सिंह, मिड प्वाइंट स्कूल में प्राचार्य राजाराम कुमार, गंगासराय सांस्कृतिक भवन परिसर में समाजवादी नेता शिवबालक सिंह, जदयू कार्यालय में अध्यक्ष कृष्णनंदन सिंह, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष चुनचुन सिंह, राजद कार्यालय में अध्यक्ष संजय कुमार, नगर भाजपा कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार, शिवगुरु कंप्यूटर सेंटर में निदेशक उमाशंकर सिंह, पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष गुलाब प्रसाद सिन्हा, बीएनएम कालेज में प्रभारी प्राचार्य डाक्टर आशुतोष कुमार, महिला कालेज में प्राचार्य डाक्टर सच्चिदानंद शर्मा, उवि बड़हिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रह्मचारी पांडेय, रामजानकी कन्या उच्च विद्यालय में प्रभारी श्वेता कुमारी, रामावतार सिंह उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक डाक्टर रामप्रवेश कुमार, उवि जैतपुर में प्रभारी डाक्टर अवधेश कुमार, डूमरी पंचायत भवन में मुखिया गुलशन, पाली में मुखिया लक्ष्मी देवी, एजनिघाट पंचायत में मुखिया प्रतिमा देवी, डुमरी पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष रामनरेश सिंह, गंगासराय पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष रामदास सिंह धीरज ने ध्वजारोहण किया।

रामगढ़ चौक प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी ने ध्वजारोहण किया। रामगढ़ चौक में थाना अध्यक्ष अरविद कुमार, बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद मोहन चौधरी, आइसीडीएस कार्यालय में सीडीपीओ अमृता रंजन, रामगढ़ चौक पीएचसी में डाक्टर कंचन कुमार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोपाल रंजन, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, अंचल अधिकारी अमर कुमार शर्मा, भाजपा के बिहार किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, उप प्रमुख रंजीत राम, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो आदि उपस्थित थे।

पीरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार : पीरी बाजार में थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दूबे एवं कजरा में संतोष कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। कजरा नरोत्तमपुर स्थित एसएसबी कैंप में सहायक कमांडेंट शिवम मिश्रा, मध्य विद्यालय बसौनी में प्रधानाध्यापक अरविद मंडल, मध्य विद्यालय मसुदन में प्रधानाचार्य शशिकांत प्रसाद, मध्य विद्यालय अभयपुर में प्रधानाध्यापक शोभा कुमारी, मध्य विद्यालय कसबा में प्रधानाध्यापक मुरलीधर, नाथ पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अमरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। कसबा पंचायत में मुखिया अमित कुमार, घोसैठ पंचायत में मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अमरेश कुमार आलोक, लोशघानी में मुखिया आशीष कुमार, चौरा राजपुर में मुखिया दीपा कुमारी, बरियारपुर पंचायत में मुखिया अभिषेक कुमार चुन्नू, अरमा पंचायत की मुखिया अमिता कुमारी, मदनपुर मुखिया उमेश प्रसाद आदि ने ध्वजारोहण किया। कसबा पैक्स अध्यक्ष अजेश कुमार, महेशपुर पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार, लोशघानी पैक्स अध्यक्ष मुरारी कुमार, चौरा राजपुर पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार आदि ने ध्वजारोहण किया। मसुदन दुर्गा स्थान में कसबा पंचायत की एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी शकुंतला देवी ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस का 75 वॉ वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण कर हर्सोल्लास के साथ मनाया गया

सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड कार्यालय व पंचायत समिति कार्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी, अवर निबंधन कार्यालय में निबंधक सौरभ कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ श्वेता प्रसाद, ई-किसान भवन में बीडीओ अखिलेश कुमार, पुलिस अंचल कार्यालय में सर्किल इंस्पेक्टर विजय शंकर प्रसाद, आदर्श थाना सूर्यगढ़ा में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, शहीद स्मारक महावीर चौक पर विजय आनंद, शहीद द्वार सलेमपुर पर प्रभाकर सिंह, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष ललन ललित, पटेल चौक पर निवर्तमान मुखिया शीला देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार, गाड़ीवान चौक पर पैक्स अध्यक्ष मीना देवी, भाजपा कार्यालय में संजीत कुमार भारद्वाज, माणिकपुर ओपी में अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, मेदनी चौकी थाना में थाना अध्यक्ष अतहर रब्बानी ने ध्वजारोहण किया।

हलसी प्रतिनिधि के अनुसार : हलसी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, अवर निबंधन कार्यालय में निबंधन पदाधिकारी विशाल सौरभ, पशु अस्पताल में भ्रमणशील पशु चिकित्सक विजय प्रसाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में प्रभारी डा. राजेश भारती, बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं प्रखंड संसाधन केंद्र हलसी में बीडीओ विभु विवेक, आंबेडकर चौक पर समाजसेवी विजय पासवान, कृषि विज्ञान केंद्र हलसी में प्रभारी वरीय वैज्ञानिक सह प्रभारी प्रधान डा. सुधीरचंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। हलसी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, बल्लोपुर पंचायत में मुखिया राजाराम शर्मा, भनपुरा में रणजीत पासवान, धीरा में गोपाल कुमार, हलसी में कुमारी आभा, कैंदी में श्वेता शर्मा, प्रतापपुर में रामलखन प्रसाद, सिरखिडी में कुंती देवी, मोहद्दीनगर में रीना कुमारी, गेरुआ पुरसंडा में लक्ष्मण कुमार, साढ़माफ में रेणु देवी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। धीरा पंचायत के घोंगसा स्थित ग्राम कचहरी कार्यालय में सरपंच गौरव कुमार, नवसृजित प्रावि गोवर्धनबीघा में प्रभारी प्रधान आशा कुमारी ने ध्वजारोहण किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अनिक राम, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, कांग्रेस कार्यालय में देवेंद्र सिंह, गायत्री मंदिर में स्थापित पेंशनर कार्यालय में पेंशनर समाज के अध्यक्ष रामचरित्र सिंह, प्रखंड के विभिन्न पैक्सों में पैक्स अध्यक्षों ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.