Move to Jagran APP

रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ के आगे अलीगढ़ में रोडवेज बसें रहीं बे-बस

रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा के तोहफे के दूसरे दिन शुक्रवार को रोडवेज की व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। गांधी पार्क मसूदाबाद व सूत मिल बस स्टैंड पर तैनात स्टाफ यात्रियों की भीड़ के हिसाब से बसों का इंतजाम नहीं कर सका।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 08:29 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 08:29 AM (IST)
रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ के आगे अलीगढ़ में रोडवेज बसें रहीं बे-बस
रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा के तोहफे के दूसरे दिन शुक्रवार को रोडवेज की व्यवस्था ध्वस्त नजर आई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा के तोहफे के दूसरे दिन शुक्रवार को रोडवेज की व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। गांधी पार्क, मसूदाबाद व सूत मिल बस स्टैंड पर तैनात स्टाफ यात्रियों की भीड़ के हिसाब से बसों का इंतजाम नहीं कर सका। बहनों को सीट पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कुछ रूटों पर बसें न मिलने पर निजी वाहनों से सफर करना पड़ा।

loksabha election banner

रोडवेज बसों का रहा अभाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 11 व 12 अगस्त को बहनों के लिए फ्री यात्रा का एलान किया था। शुक्रवार को दूसरा दिन था। पहले दिन की तुलना में भीड़ कम थी। तड़के से ही गांधी पार्क, मसूदाबाद व सूत मिल बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ पहुंच रही थी। गांधी पार्क पर कासगंज, बदायूं, बरेली, हाथरस व आगरा के लिए सवारियां खड़ी थी। कासगंज व आगरा, हाथरस के लिए बसें कम थीं। यहां पर अतरौली, नरौरा, मुरादाबाद रूट के लिए भी सवारियां पहुंच रहीं थीं। मुरादाबाद की बसें मसूदाबाद स्टैंड पर मिल रहीं थीं। यात्रियों के यहां से वहां जाना पड़ा। सिकंदराराऊ व एटा के लिए बसें बाहर से ही निकल रहीं थी। वे चलते-चलते सवारियां उठा रहीं थी। इससे महिलाओं को सामान व बच्चों के साथ चढ़ाने में परेशानी हो रही थी।

निजी वाहनों में किया सफर

आगरा जाने वाली बसें हाथरस की सवारियां नहीं उठा रहीं थी। वहां की सवारियों को निजी बसों में किराया देकर सफर करना पड़ा। मसूदाबाद बस स्टैंड पर मथुरा के लिए काफी देर से सवारियां इंतजार कर रहीं थी। सूत मिल पर हरियाणा व नोएडा की ओर से जाने वाली बसें कम थीं। खैर, जट्टारी, टप्पल होते हुए पलवल, बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के लिए बसें समय से न मिलने पर यात्रियों ने ईको व अन्य निजी वाहनों से सफर पूरा किया।

अन्‍य रूटों पर लगाईं बसें

प्राइवेट वाहन वाले खैर, जट्टारी व टप्पल की सवारियों के स्थान पर पलवल, बल्लभगढ़ व फरीदाबाद की सवारियों को प्राथमिकता दे रहे थे। बुद्ध विहार वर्कशाप प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि दिल्ली के लिए 40, नोएडा के लिए 20, बल्लभगढ़ के लिए 15, मथुरा के लिए 20 व कासगंज, बरेली अनूपशहर के लिए बसें लगाई थीं। अलीगढ़ डिपों की बसें इन रूटों के अलावा अन्य रूटों पर लगाई गई थीं।

ट्रेन व प्राइवेट बसों में भी रही भीड़

सुबह टूंडला से दिल्ली, हाथरस से दिल्ली और अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भी खूब भीड़ रही। अलीगढ़ से बरेली पैसेंजर ट्रेन व दिल्ली से कानपुर की ओर से जाने वाली ट्रेनें भी खचाखच भरी हुईं थी। प्राइवेट बसों के स्टैंडों पर भी लोकल सवारियों की भीड़ रही। महिला यात्रियों को टेंपों, टाटा मैजिक व अन्य अन्य वाहनों से जाना पड़ा।

रोडवेज को मिली 30 नई बसें, सांसद ने दिखाई झंडी

अलीगढ़ : प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ क्षेत्र को 30 नई बसों का तोहफा दिया है। सांसद सतीश गौतम ने केसरिया झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार बहन-बेटियों के प्रोत्साहन के लिए बहुत से कार्य कर रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह, सेवा प्रबंधक विनोद कुमार सेवा, योगेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.