कुलविदर कौर बराड़ और मनप्रीत सिंह सम्मानित
अंतररष्ट्रीय युवा दिवस पर समाज सेवा संगठन संकल्प एजुकेशनल वेलफेयर क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
अंतररष्ट्रीय युवा दिवस पर समाज सेवा संगठन संकल्प एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन कुलविदर कौर बराड़ और मुक्तसर स्पोर्ट्स वेलफेयर क्लब संगूधौन के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह को उनकी शानदार सेवाओं के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। संकल्प एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष नरिदर सिंह संधू ने कहा कि यह समारोह राष्ट्रीय युवा पुरस्कार संघ द्वारा आयोजित किया गया था। भारत विश्व युवा संघ और राष्ट्रीय युवा फोरम आफ इंडिया द्वारा 12 अगस्त को नई महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली में दिया गया।
स्वतंत्रता के अमृत महा उत्सव को समर्पित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के अवसर पर रामदास आठवले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. भारत में मोंटेनेग्रो के महावाणिज्य दूत जेनिस दरबारी, भारत में पापुआ न्यू गिनी के देश के राजदूत, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अमोलक रतन कोहली और भारतीय राष्ट्रीय युवा पुरस्कार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जावेद जमंदर ने इन पुरस्कारों को वितरित किया।