Move to Jagran APP

Krishna Janmashtami 2022: रांची के हरमू मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता आज, विजयी प्रतिभागियों के लिए कितना है इनाम राशि, जानें

Krishna Janmashtami 2022 झारखंड की राजधानी रांची में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कई संगठन दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। आज रांची के हरमू मैदान में दोपहर 1 बजे दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। विजयी होने वाले प्रतिभागियों के लिए इनाम क्या है जानें...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 09:43 AM (IST)
Krishna Janmashtami 2022: रांची के हरमू मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता आज, विजयी प्रतिभागियों के लिए कितना है इनाम राशि, जानें
Krishna Janmashtami 2022: रांची के हरमू मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता आज।

रांची, जासं। Krishna Janmashtami 2022 कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कई संगठन दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। राजधानी रांची के मेन रोड में कल दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जबकि श्री कृष्ण विकास परिषद हरमू रांची भारतीय संस्कृति मूल्यों के लिए समर्पित और कला संस्कृति से युवाओं को जोड़ने की जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए परिषद आज यानी गुरुवार को हरमू मैदान में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों से हर वर्ष यह महोत्सव हो रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे बच्चों का श्री कृष्ण बाल स्वरूप का रैंप शो गोपाल रूप सज्जा प्रतियोगिता होगी।

loksabha election banner

रात्रि में बिहार, झारखंड, यूपी के लोकप्रिय गायक अदिति राज एवं चंदन यादव जनमानस को मनोरंजन करेंगे। भजन मुकाबला भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित होगा। झूलन और सज्जा कार्यक्रम भी होगा।

आज दोपहर 1 बजे होगी प्रतियोगिता, विजयी होने वाले को मिलेगा पुरस्कार

इस कार्यक्रम के संयोजक इंद्रजीत यादव ने बताया कि कोरोनाकाल में रांची में पिछले 2 साल से जन्माष्टमी महोत्सव नहीं हुआ था। जिससे जनमानस में एक नीरसता का संचार हुआ इसी को देखते हुए इस बार महोत्सव पर हरमू मैदान में मनोहारी सजावट की जाएगी। दिन में 1 बजे दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता होगी। विजयी होने वाले महिला, पुरुष गोविंदा की टीम को नगद स्वरूप प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार महिला प्रतिभागियों को 5 हजार का संतावना पुरस्कार भी दिया जाएगा। विजय प्रतिभागियों को नगद के साथ ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

18 साल से अधिक आयु के प्रतिभागी हो सकते हैं शामिल

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 18 साल से अधिक आयु के प्रतिभागी टीम के साथ शामिल हो सकते हैं। पुरुषों के टीम के लिए दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट की गई है। हांडी फोड़ने के लिए 5 मिनट तक का समय दिया जाएगा। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.