Move to Jagran APP

कांग्रेस की 75 किमी लंबी गौरव यात्रा का डोंबारी बुरू में हुआ समापन

जासं खूंटी भारतीय

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:51 PM (IST)
कांग्रेस की 75 किमी लंबी गौरव यात्रा का डोंबारी बुरू में हुआ समापन
कांग्रेस की 75 किमी लंबी गौरव यात्रा का डोंबारी बुरू में हुआ समापन

कांग्रेस की 75 किमी लंबी गौरव यात्रा का डोंबारी बुरू में हुआ समापन

loksabha election banner

जासं, खूंटी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित गौरव यात्रा का समापन शनिवार को डोंबारी बुरू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की संघर्ष स्थली पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर वहां स्थापित बिरसा की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 75 किलोमीटर की गौरव पदयात्रा रनिया प्रखंड से शुरू होकर तोरपा, मुरहू, खूंटी प्रखंड होते हुए डोंबारी बुरू पहुंची। ज्ञात हो कि अंग्रेजों से लोहा लेते हुए बिरसा मुंडा के 400 अनुयायी डोंबारी बुरू में शहीद हो गए थे। गौरव यात्रा के अंतिम दिन झारखंड सरकार के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव भी पदयात्रा में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने किया, जबकि एआईसीसी सदस्य तथा पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई। मौके पर कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और आजादी के आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका, बलिदान और स्वतंत्र भारत के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस के योगदान की जानकारी लोगों को दी गई तथा वर्तमान सरकार में देश की बदहाली, महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों से जनता को अवगत कराया गया। समापन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम कृष्णा चौधरी, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, प्रवक्ता ओमप्रकाश मिश्रा, नईमुद्दीन खान, रविकांत मिश्रा, देवजीत देवघरिया, पुनीत हेमरोम, विल्सन टोपनो, विनायक राय, मरियम आईंद, सुनीता गोप, मोहम्मद जमील, विपिन लुगुन, एडवर्ड हंस, नरेश तिर्की, बसंत सुरीन, फिरोज आलम, पीटर मुंडू, गोपाल भगत, सुला मुंडा, पांड्या मुंडा, देवेंद्र महतो बोहा आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.