Move to Jagran APP

सिरमौर जिला के एक दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

सिरमौर के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं कि बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

By Richa RanaEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 12:08 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 12:08 PM (IST)
सिरमौर जिला के एक दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
सिरमौर के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे।

नाहन,राजन पुंडीर। जिला सिरमौर के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं कि बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश गठन के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर नाहन तथा पांवटा साहिब में हिमाचल तब ओर हिमाचल अब तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

loksabha election banner

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए वह कार्यकर्ताओं तथा जिला सिरमौर के पदाधिकारियों की नब्ज भी टटोलेंगे। क्योंकि जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से कई कई दावेदार सामने आ चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के पास 5 में 3 विधायक हैं। जिसमें पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से रीना कश्यप भाजपा विधायक हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी सिरमौर से ही है। हिमाचल गठन के कार्यक्रम के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जिला सिरमौर के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर उनकी राय भी जानेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने के लिए सर्वे भी करवाए हैं। सर्वे के आधार पर ही भाजपा चुनाव में टिकट आवंटित करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.