RRC Western Railway Recruitment 2021: पश्चिम रेलवे ने निकाली 3591 पदों की भर्ती, 10वीं पास और आईटीआई कर सकते हैं आवेदन
RRC Western Railway Recruitment 2021 पश्चिम रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इलेक्ट्रीशियन कारपेंटर इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक पेंटर पाइप फिटर प्लंबर ड्राफ्ट्समैन पासा वेल्डर डीजल मैकेनिक सहित अन्य पदों की कुल 3591 रिक्तियां भरी जानी हैं।
RRC Western Railway Recruitment 2021: पश्चिम रेलवे भर्ती 2021 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। पश्चिम रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) ने विभिन्न विभागों में अप्रेंटिसशिप की रिक्तियां निकाली हैं। आरआरसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, पाइप फिटर, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन, पासा, वेल्डर, डीजल मैकेनिक सहित अन्य पदों की कुल 3591 रिक्तियां भरी जानी हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक 25 मई को सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून 2021 (शाम 5 बजे तक) है।
आरआरसी वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2021 के लिए योग्यता मानदंड
आरआरसी वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2021 इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। वहीं, उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 24 जून, 2021 के अनुसार की जाएगी। बता दें कि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्यता मानदंड की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
ऐसे होगा चयन
आरआरसी वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आरआरसी वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2021 वैकेंसी डिटेल
- मुंबई डिवीजन (एमएमसीटी) : 738 पद
- वडोदरा (बीआरसी) डिवीजन : 489 पद
- अहमदाबाद डिवीजन (एडीआई) : 611 पद
- रतलाम डिवीजन (आरटीएम) : 434 पद
- राजकोट डिवीजन (आरजेटी) : 176 पद
- भावनगर डिवीजन (बीवीपी) : 210 पद
- लोअर परेल (पीएल) डब्ल्यू/शॉप : 396 पद
- महालक्ष्मी (एमएक्स) डब्ल्यू/शॉप : 64 पद
- भावनगर (बीवीपी) डब्ल्यू / शॉप : 73 पद
- दाहोद (डीएचडी) डब्ल्यू/शॉप : 187 पद
- प्रताप नगर (पीआरटीएन) डब्ल्यू/शॉप, वडोदरा : 45 पद
- साबरमती (एसबीआई) इंजीनियरिंग डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद : 60 पद
- साबरमती (एसबीआई) सिग्नल डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद : 25 पद
- हेडक्वार्टर ऑफिस : 83 पद