Move to Jagran APP

UPSC Prelims 2021: सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा अधिसूचना जारी, 822 पदों के लिए 24 मार्च तक करें आवेदन

UPSC Prelims 2021 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए अधिसूचना आज 4 मार्च 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 01:15 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 06:43 AM (IST)
UPSC Prelims 2021: सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा अधिसूचना जारी, 822 पदों के लिए 24 मार्च तक करें आवेदन
यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2021 निर्धारित की है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UPSC Prelims 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए अधिसूचना कल, 4 मार्च 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की। आईएएस, आईपीएस, आदि जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए कुल 822 रिक्तियों के लिए जारी किये गये यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन के आईएएस और आईएफएस के लिए संयुक्त रूप से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जून 2021 को किया जाएगा।

loksabha election banner

यहां देखें सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 अधिसूचना

यहां देखें भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 अधिसूचना

सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन शुरू

यूपीएससी आईएएस प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन जारी किये जाने के साथ ही केंद्रीय सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। आवेदन यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर किये सकते हैं। यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2021 निर्धारित की है।

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक

जानें योग्यता मानदंड

यूपीएससी सीएसई और आईएफएस (प्रिलिम्स) नोटिफिकेशन 2021 के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, अंतिम वर्ष परीक्षा में सम्मिलित हो रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले स्नातक उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट या मार्कशीट अपलोड करनी होगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए; यानि कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1989 से पहले 1 अगस्त 2000 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों – एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

अवसरों की संख्या

यूपीएससी आईएएस नोटिफिकेशन 2021 के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल अवसरों की संख्या अधिकतम 6 निर्धारित की गयी है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों को 9 अवसर दिये जाएंगे और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अवसरों की संख्या सीमित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें - UPSC CSE Extra Attempt: अंतिम अवसर वाले उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा एक और मौका, सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका खारिज की

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिन सेवाओं के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के द्वारा चयन किया जाना है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:-

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • भारतीय विदेश सेवा
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • भारतीय राजस्व सेवा
  • भारतीय रेलवे यातायात सेवा
  • भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा
  • भारतीय रेलवे लेखा सेवा
  • भारतीय डाक एवं तार लेखा सेवा
  • भारतीय डाक सेवा
  • भारतीय सिविल लेखा सेवा
  • भारतीय सूचना सेवा
  • भारतीय व्यापार सेवा
  • भारतीय रक्षा लेखा सेवा
  • भारतीय रक्षा संपदा सेवा
  • भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा
  • भारतीय आयुध कारखाना सेवा
  • सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा
  • अन्य

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.