Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News झारखंड के कई जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है। कई जिलों में वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। राजधानी रांची में तापमान दो डिग्री गिर गया है। यहां बारिश हो रही है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 04:09 PM (IST)
Jharkhand Weather: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी
Jharkhand Weather News: मौसम विभाग ने झारखंड में अति भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather News मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर जोरदार बारिश को लेकर झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसे लेकर लोगों को सतर्क और सावधान किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, रामगढ़, खूंटी, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

loksabha election banner

कई जिलों में अति भारी बारिश की आशंका

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के डीप डिप्रेशन में तब्‍दील होने से मॉनसून अधिक सक्रिय हुआ है। इसके कारण झारखंड के कई जिलों में आज यानी 19 अगस्‍त को बारिश तबाही मचा सकती है। यहां कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की आशंका

मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं 45 -65 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। अन्‍य भागों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

रांची में बारिश से दो डिग्री तापमान में गिरावट

इधर राजधानी में दिन के 2:30 बजे के बाद मूसलाधार बारिश से पारा 2 डिग्री तक नीचे गिरा। करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार वर्षा से मौसम तो सुहाना हुआ, साथ ही शहरी इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन गई। मालूम हो कि जन्माष्टमी को लेकर आज शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन राजधानी के हृदय स्थल अल्बर्ट एक्का चौक में किया जा रहा है। वर्षा के मौसम के बीच प्रतियोगिता का आनंद अब लोग उठा सकेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश की जिस तरह से आशंका व्यक्त की जा रही है उसके बाद आयोजकों ने भी उसी के अनुसार तैयारी शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.