Move to Jagran APP

Jalandhar Today 15th August 2022 : जालंधर में आज कई जगहों पर होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जानिए और क्या है खास

जालंधर में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।वहीं माडल टाउन सोसायटी की तरफ से रेडक्रास भवन में व बाजार शेखां शॉपकीपर्स एसोसिएशन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह 11 बजे से होगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 07:28 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 07:28 AM (IST)
Jalandhar Today 15th August 2022 : जालंधर में आज कई जगहों पर होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, जानिए और क्या है खास
जालंधर में आज कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 15 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।

माडल टाउन सोसायटी की तरफ से रेडक्रास भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह 11 बजे से।

बाजार शेखां शॉपकीपर्स एसोसिएशन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह 11 बजे से।

रोटरी क्लब जालंधर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह गोपाल नगर में सुबह 10 बजे से।

जिला कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 11 बजे।

पौधारोपण अभियान 

अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से डीएवी कालेज रोड पर पौधारोपण अभियान सुबह 10 बजे से चलाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

योगा कैंप

आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा। जिसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.