बच्चों को दी अमृत महोत्सव की जानकारी
बच्चों को दी अमृत महोत्सव की जानकारी
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:06 PM (IST)
बच्चों को दी अमृत महोत्सव की जानकारी
जागरण संवाददाता, चंदौली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा का कार्यक्रम के साथ ही शिक्षा के अधिकार व यौन शोषण से बचाव के बाबत शिविर का आयोजन किया गया। सचिव संदीप कुमार ने बच्चों व शिक्षकों को आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी दी। अध्यापकों और बच्चों को उनके अधिकार के बारे में बताया। कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है। धारा 10 के अंतर्गत सभी माता-पिता तथा अभिभावक का यह दायित्व है कि अपने बच्चों को नजदीक के पाठशाला में दाखिला कराएं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 ,112 डायल, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सेवाएं संचालित है जिसका लाभ ले सकते हैं।सिविल वार के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, हरिदास, बबीता आदि उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें