Move to Jagran APP

Independence Day 2022 : जौनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, जिले में राष्ट्रीय ध्वज एक नई उमंग जगा रहा

independence day celebration in jaunpur आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। साथ ही परिसर में ही जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:02 PM (IST)
Independence Day 2022 : जौनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, जिले में राष्ट्रीय ध्वज एक नई उमंग जगा रहा
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

जौनपुर, जागरण संवाददाता : आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। साथ ही परिसर में ही जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया गया।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने कहा कि इस आजादी के लिए न जाने कितने वीर सपूतों ने अपनी जान गंवाई, जिनके पराक्रम को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिले भर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। विद्यालयों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है वहीं घरों पर फहर रहा राष्ट्रीय ध्वज एक नई उमंग व उत्साह जगा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.