Move to Jagran APP

Independence Day : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी भानू भास्कर और पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड ने किया ध्वजारोहण

Independence Day 2022 कानपुर में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी भानु भास्कर कानपुर जोन ने जोनल कार्यालय में ध्वजारोहण किया है। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति पदक और डीजीपी पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों केा सम्मानित किया।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:52 PM (IST)
Independence Day : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी भानू भास्कर और पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड ने किया ध्वजारोहण
Independence Day 2022 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नर और एडीजी ने ध्वजारोहण किया।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Independence Day 2022 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार सुबह अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) भानु भास्कर ने जोनल कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है, जिसके कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती है।

loksabha election banner

हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निभाना है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि उस वीर धरती पर सेवा करने का दायित्व मिला है, जे बलिदानी जवानों की गाथाओं से भरी पड़ी है। हम सभी शपथ लें कि अपने दायित्यों व कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

एडीजी ने कहा कि वर्तमान समय कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित अन्य चुनौतियों का सामना जिस तन्मयता और निष्ठा से सभी ने मिलकर किया और कर रहे हैं। उसकी प्रशंसा हर तरफ हो रही है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहता है। कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करा है।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत हुए हैं। उन्हें बधाई, लेकिन ऐसा नहीं है कि जो पुरस्कृत नहीं किए गए हैं वे अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। हम सब मिलकर एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं। उसका परिणाम भी सबके सामने दिख रहा है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी पूरे पुलिस बल का प्रतिनिधित्व करता है। उसके द्वारा किया गया सराहनीय कार्य व व्यवहार उसके व्यक्तिगत मान-सम्मान को बढ़ाना है।

साथ ही पुलिस बल का भी गौरव बढ़ाता है। इस दौरान सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरित किया गया।

पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ने किया ध्वजारोहण : स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति पदक और डीजीपी पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों केा सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कहा स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। देश के प्रति कर्तव्य के मामले में पुलिस बल पर आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ा उत्तरदायित्व है। आम नागरिकों के साथ बेहतर सामंजस्य रखते हुए अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने अपील करजे हुए कहा कि पुलिस बल अपने व्यवहार से आमजन में एक अलग पहचान बनाए खाकी को लेकर जो छवि है वह बदलनी चाहिए।

इस दौरान पुलिस उन्होंने डीजीपी पदक प्राप्त 29 पुलिसकर्मियों और राष्ट्रपति पदक प्राप्त तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद गंगा बैराज स्थित अटल घाट से पुलिसकर्मियों ने तिरंगा नौका यात्रा भी निकाली।

इसमें हाथों में तिरंगा लिए पुलिसकर्मियों ने स्टीमर और नाव पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी, डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिम विजय ढुल, डीसीपी दक्षिण सलमान ताज पाटिल आदि रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.