Move to Jagran APP

Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगी जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी, शहर से लेकर गांवों तक शान से लहराया तिरंगा

Independence Day 2022 आकर्षण के केंद्र में रहने वाली झांकी भी सीमित सिर्फ शिक्षा स्वास्थ्य जीविका ग्रामीण विकास की निकली झांकी। आजादी के जश्न में आम नागरिकों का उत्साह देखने लायक है। सभी भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM (IST)
Independence Day: आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगी जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी, शहर से लेकर गांवों तक शान से लहराया तिरंगा
जिला मुख्यालय डुमरा के हवाई फील्ड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हुआ। photo- Jagran

सीतामढ़ी, जासं। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मन रहा है। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। आजादी के 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के साथ 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा मेरा अभिमान' भी महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें समाज का हर वर्ग इसमें भाग ले रहा है। बच्चे काफी उत्साहित हैं और बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस अभियान के तहत जिलेभर के सरकारी और गैर-सरकारी भवनों, प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा के रंग में डूब कर अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। आजादी के जश्न में आम नागरिकों का उत्साह देखने लायक है। सभी भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

prime article banner

जिला मुख्यालय डुमरा के हवाई फील्ड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हुआ। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने झंडोत्तोलन किया। सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन हुआ। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस परेड व मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में जिला सशस्त्र पुलिस, जिला गृह रक्षा वाहिनी, सैप, बीएमपी, सशस्त्र सीमा बल की एक-एक प्लाटून तथा महिला बल दो प्लाटून एवं पुलिस बैंड के जवान शामिल हुए। शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविका, ग्रामीण, विकास आदि की झांकी निकाली गई। कोविड प्रोटोकाल के मद्देनजर झांकियों का प्रदर्शन इस बार भी अत्यंत सीमित रहा। आम जनता के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने पर रोक रही। एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड को परेड में शामिल नहीं किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्थगित रहेगा। मुख्य समारोह स्थल पर झंड़ोत्तोलन के साथ ही कलेक्ट्रेट में 9.40 बजे, डीआरडीए में 9.45 बजे, जिला परिवहन कार्यालय 9.50 बजे, अनुमंडल कार्यालय 10.00 बजे सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के साथ राजनीतिक, स्वैच्छिक संगठनों ने अपने यहां तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.