Move to Jagran APP

स्‍वतंत्रता दिवस 2022 : पूर्व बिहार, कोसी व सीमांचल में झंडोत्‍तोलन, देखिए जिलों के मुख्‍य समारोहों की तस्‍वीरें

स्‍वतंत्रता दिवस 2022 15 अगस्‍त 2022 को पूर्व बिहार कोसी व सीमांचल में शान ने झंडोत्‍तोलन किया गया। प्रत्‍येक जिलों में मुख्‍य समारोह हुए। संबंधित जिलों के आयुक्‍त व जिलाधिकारी ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। तिरंगा झंंडे की सलामी ली।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 01:14 PM (IST)
स्‍वतंत्रता दिवस 2022 : पूर्व बिहार, कोसी व सीमांचल में झंडोत्‍तोलन, देखिए जिलों के मुख्‍य समारोहों की तस्‍वीरें
Independence Day 2022: अररिया में अपने आवास पर तिरंगा झंडा को सलामी देती डीएम इनायत खान।

जागरण टीम, भागलपुर। स्‍वतंत्रता दिवस 2022 : भारत अपना 75वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्‍वतंत्रता का अमृत महोत्‍सव है। बिहार राज्‍य के पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के सभी जिलों में यह राष्‍ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मुख्‍य समारोह हुआ। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने झंडोत्‍तोलन किया। उन्‍होंने जिले में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी दी।

loksabha election banner

स्वतंत्रता दिवस समारोह बांका जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय आरएम मैदान में प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां डीएम अंशुल कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व डीएम और एसपी द्वारा परेड का जायजा लिया गया । साथ ही अपने संबोधन में डीएम ने जिला में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी दी। कहा सभी क्षेत्रों में जिला का विकास हो रहा है।

आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत है

अररिया में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्‍लासपूर्वक मनाया गया। जगह जगह सास्कृतिक कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने व 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य कार्यक्रम नेताजी सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुआ। जहां डीएम इनायत खान ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व स्टेडियम में डीएम व एसपी अशोक कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार स्टेडियम में आम आदमी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया। इस अवसर पर जिले वासियों को संबोधित करते हुए डीएम इनायत खान ने कहा कि अररिया जिला निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश इस वर्ष आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है।

विगत 75 सप्ताहों से हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। 12 मार्च 2021 से शुरू होकर 15 अगस्त 2023 को संपन्न होगा। आजादी से 75 वर्ष की इस विशाल यात्रा में हमारे देश ने कई कीर्तिमान स्थापित किए तथा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत है। हम सबने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हमारा राष्ट्रध्वज अपने आप में ही भारत की अखंडता, शांति, समृद्धि और विकास का प्रतीक है। स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में वर्ष 2020 में कोविड 19 के संक्रमण से विकट स्थिति पैदा हो गई थी। सभी के सहयोग व संयम से जिला में इस संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सका। जो लोग कोविड का टीका नहीं लगवाए है वे सरकारी अस्पतालों में जाकर टीका प्राप्त कर लेंगे।

लखीसराय मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने मिलीजुली परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य की चर्चा की। कहा की हरेक क्षेत्र में लखीसराय जिले में विकास हो रहा है। जल्द ही यहां सदर अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा होगी।

सात निश्चय योजना से विकास की चर्चा की। समाहरणालय में डीएम, एसपी ऑफिस एवं पुलिस लाइन में एसपी पंकज कुमार, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ संजय कुमार, जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष रविरंजन कुमार टनटन ने ध्वजारोहण किया। कोरोना गाइड लाइन के तहत राज्य सरकार के आदेशानुसार ध्वजारोहण छोड़कर अन्य कार्यक्रम स्थगित रहा।

76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमुई के जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने मुख्य समारोह स्थल श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में ध्वजारोहण किया और जिला वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डा शौर्य सुमन तथा व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज अशोक कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह स्थल पर जिला पदाधिकारी ने परेड की सलामी ली तथा निरीक्षण किया। इसके उपरांत जिले वासियों को संदेश दिया तथा जिला प्रशासन को चौतरफा विकास के लिए कृत संकल्पित बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.