Independence Day 2022: जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा, देखिये आयोजन की आकर्षक तस्वीरें
Independence Day 2022 आजादी का 75वां सालगिरह धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने तो अपने-अपने आवास पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ध्वजारोहण किया।
पटना, आनलाइन डेस्क। Independence Day 2022: आजादी का 75वां जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। एक ओर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान सीएम नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया तो दूसरी ओर अपने-अपने आवास पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ध्वजारोहण किया। वहीं विधानसभा परिसर में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने आवास पोलो रोड में तिरंगा फहराया। इस मौके पर कई विधायक और पूर्व विधायक मौजूद थे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने आवास 10 सर्कुलर रोड में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया।
(अपने आवासीय परिसर में ध्वजारोहण के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी के साथ मां राबड़ी देवी।)
(गांधी मैदान में निकली भवन निर्माण विभाग की झांकी। )
(गांधी मैदान पहुंचे सीएम की तस्वीर लेते पुलिस जवान।)
(गांधी मैदान में निकली कृषि विभाग की झांकी।)
(बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की झांकी। )
(उद्योग विभाग की ओर से निकली झांकी।)