Move to Jagran APP

Independence Day 2022 : वाराणसी की फिजा में घुले तीन रंग, हर तरफ गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने

आजादी के अमृत महोत्सव का रंग सोवार को और भी चटख नजर आया। घरों से लेकर सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठान और मठ-मंदिर व मस्जिदों के साथ ही चौराहों पर तिरंगा सजा और विद्युत झालरों की जगमग भी तीन रंगों की छटा बिखेरती नजर आई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 10:11 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 10:11 AM (IST)
Independence Day 2022 : वाराणसी की फिजा में घुले तीन रंग, हर तरफ गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने
आजादी के अमृत महोत्सव का रंग सोवार को और भी चटख नजर आया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : आजादी के अमृत महोत्सव का रंग सोवार को और भी चटख नजर आया। घरों से लेकर सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठान और मठ-मंदिर व मस्जिदों के साथ ही चौराहों पर तिरंगा सजा और विद्युत झालरों की जगमग भी तीन रंगों की छटा बिखेरती नजर आई। भारतीयता से ओतप्रोत माहौल में मां भारती की जयकार गूंजती रही।

loksabha election banner

इससे पहले सिगरा स्थित शहीद उद्यान से रन फार कंट्री मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसे हरी झंडी दिखाकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रवाना किया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा अपने पुत्र अथर्व के साथ पहुंचे और नेतृत्व किया। इसमें खिलाड़ी, कोच, 34वीं व 36वीं बटालियन पीएसी, एनडीआरएफ के जवान, डाक्टर-व्यापारी व अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने सुबह सात बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय गेट से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरेका में तिरंगा यात्रा को महाप्रबंधक अंजली गोयल ने सूर्य सरोवर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विकास इंटर कालेज परमानंदपुर से विद्यार्थियों ने साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। इससे छह किलोमीटर का इलाका गूंज उठा। बीएचयू महिला महाविद्यालय व शास्त्रार्थ महाविद्यालय की ओर से अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाली गई। इंटरनेशनल क्लब आफ लायंस क्लब ने आंबेडकर पार्क कचहरी से तो स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति ने छावनी क्षेत्र स्थित रानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा से विवेकानंद प्रतिमा स्थल नदेसर तक पदयात्रा की। पूर्वांचल विकास की समिति की ओर से मुस्लिम महिलाओं ने गिरजाघर चौराहे पर तिरंगा लहराया। वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से सिगरा चौराहे से बाइक रैली निकली। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड ने यात्री के साथ ही शास्त्री घाट पर दीपदान किया।

उधर, केंद्रीय मंत्री डा महेंद्रनाथ पांडेय ने चौबेपुर में महिलाओं संग तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा महिला मोर्चा की अजगरा विस अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, हरहुआ ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय आदि थे। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व मे रोहनिया कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकली। इसमें तिरंगा वितरण भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.