Move to Jagran APP

Independence Day 2022: आगरा के आइजी नचिकेता झा समेत 21 पुलिसकर्मियों को सम्मान, असाधारण सेवाओं के लिए पुलिस पदक

Independence Day 2022 डीजीपी की ओर से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान किए गए हैं पदक। आइजी रेंज नचिकेता झा को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह एडीजी के पीआरओ इंस्पेक्टर सुलभ सरन को उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक। पदक पाने वालों में एक सीओ चार इंस्पेक्टर चार मुख्य आरक्षी पांच आरक्षी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:24 AM (IST)
Independence Day 2022: आगरा के आइजी नचिकेता झा समेत 21 पुलिसकर्मियों को सम्मान, असाधारण सेवाओं के लिए पुलिस पदक
Independence Day 2022: आगरा के आइजी नचिकेता झा को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीजीपी की ओर से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। आगरा रेंज के आइजी नचिकेता झा को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह आगरा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियाें को सम्मानित करते एडीजी राजीव कृष्ण। 

जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलोनिया को डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के लिए प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया गया है।पदक पाने वालों में एक सीओ, चार इंस्पेक्टर, पांच उप निरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, पांच आरक्षी शामिल हैं। डीजी के उत्कृष्ट सेवा सम्मान से एडीजी आगरा जोन कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सुलभ सरन, उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी शीशपाल सिंह, मुख्य आरक्षी ब्रजेश कुमार को सम्मानित किया गया है।

डीजी के उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित एडीजी आगरा जोन कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सुलभ सरन। 

प्रतिसार निरीक्षक सुरेश चंद शर्मा को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए पुलिस पदक, आरक्षी सर्वेश कुमार, रामनरेश, एसआई लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है। आगरा में तैनात सिपाही उदय सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान शौर्य पदक प्रदान किया गया है।

दीर्घ एवं विशिष्ट सेवा के लिए डीजी का सिल्वर चिन्ह सीओ कोतवाली संजय कुमार रेड्डी, इंस्पेक्टर छत्ता शेर सिंह, थानाध्यक्ष जगनेर ईश्वर सिंह तोमर, थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह, थानाध्यक्ष जैतपुर अवनीत मान, थाना ताजगंज के मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर, इंस्पेक्टर महिला थाना रंजना गुप्ता, घुड़सवार पुलिस के उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह को दिया गया है।वहीं, आरक्षी चालक सत्य प्रकाश को पुलिस पदक, जीआरपी आगरा अनुभाग के आरक्षी रणजीत सिंह, सचिन कुमार को शौर्य में सिल्वर पदक प्रदान किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.