Move to Jagran APP

Independence Day 2022 : पाकिस्तान से आए लोगों ने सुनाया विभाजन का दर्द, रेलवे स्टेशन पर लगाई गई प्रदर्शनी

Independence Day 2022 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में विभाजन की विभीषिका पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन विभाजन की त्रासदी से गुजरे परिवारों ने दर्द बयां किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता रहीं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:52 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:52 AM (IST)
Independence Day 2022 : पाकिस्तान से आए लोगों ने सुनाया विभाजन का दर्द, रेलवे स्टेशन पर लगाई गई प्रदर्शनी
Independence Day 2022 : Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Independence Day 2022 : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में विभाजन की विभीषिका पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, विभाजन की त्रासदी से गुजरे परिवारों ने दर्द बयां किया। मुख्य वक्ता मंडलायुक्त आन्जेय कुमार सिंह ने कहा संविधान में प्रथम पंक्ति लिखी है हम भारत के लोग, अर्थात हम ही देश हैं।

prime article banner

देश की उन्नति किसी एक व्यक्ति का दायित्व नहीं है प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है, प्रत्येक व्यक्ति के योगदान ओर समर्पण से देश बनता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता रहीं। कार्यक्रम के संयोजक धवल दीक्षित ने कहा आज राष्ट्र की सच्ची सेवा तभी होगी, जब हिन्दू-मुस्लिम-ईसाई सब मिल कर भारत को फिर से अखंड भारत बनाएंगे।

एमके पूर्वीपूर्वी, ज्ञानेंद्र गांधी, रमेश आर्य, कपिल कुमार, पंकज दर्पण, पूनम गुप्ता, बलदेव राज अरोड़ा, अशोक धींगरा, वेद प्रकाश धींगरा, जुनैद उद्दीन, मोईन, आरस्ता खानम, संजय त्यागी मौजूद रहे। इधर, गोकुलदास गर्ल्स कालेज की ओर से भी विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान पाकिस्तान से आए लोगों के घर जाकर दर्द सुना।

विभाजन के दौरान पाकिस्तान से आईं 99 वर्षीय सत्या ओबेराय रावलपिंडी से आई थीं। मालवीय नगर निवासी 88 साल की शकुंतला भाटिया, 82 वर्षीय राजरानी कत्याल, 80 वर्षीय पुष्पा सहगल का दर्द जाना। प्राचार्या प्रो.चारू मेहरोत्रा ने आजादी के इतिहास पर विचार रखे।

रेलवे स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर मुरादाबाद मंडल के 10 स्टेशनों पर आयोजित की गई प्रदर्शनी। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन के निर्देशन में मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर, मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून, हरदोई, कोटद्वार, हापुड़, अमरोहा, चन्दौसी तथा बिजनौर स्टेशनों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सांसद मुरादाबाद एसटी हसन, नगर विधायक रितेश गुप्ता, डीआरएम अजय नंदर ने फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। डीआरएम अजय नंदन तथा मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मण की धर्मपत्नी धर्मवती को सम्मानित किया गया। इससे मंडल रेल प्रबंधकअजय नंदन की अगुवाई में मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.