Move to Jagran APP

Independence Day 2022: मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- 'त्याग, कर्म, प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक है राष्ट्रध्वज'

Independence Day 2022 देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नागपुर स्थित मुख्यालय पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगा फहराया। इस दौरान स्वयंसेवक मौजूद रहे।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:44 AM (IST)
Independence Day 2022: मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- 'त्याग, कर्म, प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक है राष्ट्रध्वज'
Independence Day 2022: मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में फहराया तिरंगा (फोटो एएनआइ)

नागपुर, एजेंसी। Independence Day 2022- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर में संगठन के मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इसके बाद RSS मुख्यालय में राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगे के महत्व बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ध्वज के शीर्षस्थ रंग को हम केसरिया रंग कहते हैं जो त्याग, कर्म, प्रकाश और ज्ञान का रंग है। हम पवित्र बनेंगे, हमारा मन विकारों से ग्रस्त नहीं होगा इसलिए दूसरा रंग सफेद है। सभी प्रकार की समृद्धि का हरा रंग लक्ष्मी जी का प्रतीक है।

loksabha election banner

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यह सब हम धर्म का पालन करके ही कर सकते हैं, इसलिए ध्वज के केंद्र में धर्म चक्र है। इन बातों को समझकर हमें परिश्रम करना चाहिए। हमें ये नहीं सोचना चाहिए कि मुझे क्या मिलेगा। मैं अपने देश को क्या दे रहा हूं इसका विचार करके ही हमें अपना जीवन जीने की आवश्यकता है।

RSS ने बदली थी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो

इससे पहले RSS ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो की तस्वीर बदल दी थी और उस पर तिरंगे की फोटो लगाई थी। 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधन किया। इससे पहले उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।

'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा ले रहे हैं लोग

बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लोग 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार 13 अगस्त से शुरु हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान सोमवार 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत हर भारतवासी से इसका हिस्सा बनने की अपील की गई है, साथ ही भारतीयों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अपील की गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध को औपचारिक या संस्थागत रखने के बजाय और अधिक व्यक्तिगत बनाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.