Move to Jagran APP

Independence Day 2022: जालंधर नगर निगम में मेयर जगदीश राजा ने फहराया तिरंगा, बेहतरीन प्रदर्शन वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

Independence Day 2022 स्‍वतंत्रता दिवस पर पंजाब देशभक्ति के रंग में रंंग गया है। राज्यभर में समारोह का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं जालंधर में नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर जगदीश राज राजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

By DeepikaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:58 AM (IST)
Independence Day 2022: जालंधर नगर निगम में मेयर जगदीश राजा ने फहराया तिरंगा, बेहतरीन प्रदर्शन वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित
Independence Day 2022: मेयर जगदीश राजा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए। (जागरण)

जागरण संवाददाता जालंधर। Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर जगदीश राज राजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह और पार्षद लखबीर सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला किए अर्पित

इस मौके मेयर ने नगर निगम में बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इसके बाद कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला भी अर्पित किए। मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लें संकल्प

उन्होंने कहा कि शहर भर में जगह-जगह आयोजन किए जा रहे हैं। साथ ही शहर में साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी कर्मचारी इस मौके पर संकल्प लें कि निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए काम करना है और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवानी हैं।

शहर की व्यवस्था में योगदान देने वाले कर्मचारी सम्मान के हकदार

नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने कर्मचारियों के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था में योगदान देने वाले कर्मचारी सम्मान के हकदार हैं।

यह भी पढ़ेंः- Independence Day 2022: जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू, कैबिनेट मंत्री निज्जर ने ली परेड की सलामी

यह भी पढ़ें...आम आदमी क्लीनिकों में स्टाफ की हुई तैनाती

जागरण संवाददाता, जालंधर: शहर में स्वंतत्रता दिवस पर खुल रहे छह आम आदमी क्लीनिकों के लिए शनिवार देर रात मेडिकल स्टाफ की तैनाती के आदेश जारी किए गए। रविवार सुबह 7.30 बजे नए उम्मीदवारों ने दफ्तर सिविल सर्जन में अपनी हाजिरी रिपोर्ट की। उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर स्टेशन अलाट किए गए व नियुक्ति पत्र जारी किए गए। सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा ने स्टाफ का स्वागत किया व जरूरी दिशा निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.