Move to Jagran APP

Independence Day 2022: चंडीगढ़ को आज मिलेगा अमृत सरोवर का तोहफा, प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित करेंगे उद्घाटन

Independence Day 2022 कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए निगम ने अलग से व्यवस्था की है। कार्यक्रम में अन्य पार्षद भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले डड्डूमाजरा में एक द्रोणाचार्य नाम से तलाब था जोकि अनदेखी के कारण सूख गया। अमृत सरोवर मिशन के तहत इस सरोवर को बनाया गया है।

By DeepikaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 09:22 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 09:22 AM (IST)
Independence Day 2022: चंडीगढ़ को आज मिलेगा अमृत सरोवर का तोहफा, प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित करेंगे उद्घाटन
चंडीगढ़ का पहला अमृत सरोवर बनकर तैयार। (जागरण)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर शहर को एक नया तोहफा मिलने जा रहा है। दरअसल, गांव कैंबवाला में अमृत सरोवर बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन आज प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित करेंगे। बता दें कि यह पहला सरोवर बना है।

loksabha election banner

ग्राउंड लेवल बढ़ाने में मदद करेगा सरोवर

इस मौके पर मेयर सरबजीत कौर, सलाहकार धर्मपाल और नगर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा भी मौजूद रहेगी। नगर निगम के अनुसार यह सरोवर एरिया का ग्राउंड लेवल बढ़ाने में मदद करेगा। 11 बजे इसका उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया है।

इस कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए नगर निगम ने अलग से व्यवस्था की है। कार्यक्रम में अन्य पार्षद भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले डड्डूमाजरा में एक द्रोणाचार्य नाम से तलाब था, जोकि अनदेखी के कारण सूख गया। अमृत सरोवर मिशन के तहत इस सरोवर को बनाया गया है।

आसपास के एरिया की सुंदरता बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन को लांच किया था, जिसके तहत शहर में ज्यादा से ज्यादा वाटर बाडीज बनाने का टारगेट है। देशभर में इस तरह के सरोवर बनाए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत विशेष तौर पर गांव की वाटर बाडीज को डवलेप करना है। इस सरोवर के बनने से गांव और आसपास के एरिया की सुंदरता बढ़ गई है।

सरोवर में मछलियां भी होंगी

चंडीगढ़ में इस तरह के 7 सरोवर बनने हैं। इनमे से तीन वाटर बाडिज कैंबवाला के अलावा सारंगपुर और खुड्डा लाहौरा में बनने हैं। इस पर नगर निगम का 30 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इन सरोवर में मछलियां भी होंगी। नगर निगम और प्रशासन शहर व गांव के तालाबों को गोद ले रहे हैं और इन्हें फिर से जीवित करेंगे। प्रशासन ने सेक्टर-42 की झील को गोद लिया है।

यह भी पढ़ेंः- Chandigarh Weather Update: ट्राइसिटी में बादलों के साथ हुई सुबह की शुरूआत, अगले 48 घंटों में जोरदार वर्षा के आसार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.