Move to Jagran APP

Independence Day 2022 : उत्‍तराखंड में स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में डूबे मैदान से लेकर पहाड़ के लोग

Independence Day 2022 उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में स्‍वतंत्रता द‍िवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौसम खुशनुमा होने के कारण स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और दोगुना हो गया है। स्कूल सरकारी संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में झंडारोहण की तैयारी चल रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:31 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:31 AM (IST)
Independence Day 2022 : उत्‍तराखंड में स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में डूबे मैदान से लेकर पहाड़ के लोग
Independence Day 2022 : स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में डूबे मैदान से लेकर पहाड़ के लोग

हल्‍द्वानी, जेएनएन : Independence Day 2022 : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादलों का डेरा है। मौसम खुशनुमा होने के कारण स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और दोगुना हो गया है। स्कूल, सरकारी संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में झंडारोहण की तैयारी चल रही है। प्रभात फेरी निकाली जा रही है। गगनभेदी नारों से आसमान गूंज रहा है।

loksabha election banner

सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूलों के बच्चे प्रभातफेरी निकाल रहे हैं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देश भक्ति गीतों से वातावरण स्वतंत्रता दिवस पर्व के उल्लास में डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्‍त‍ि के तराने गूंज रहे हैं।

कुमाऊं में नैनीताल, ऊध‍मसिंहनगर, अल्‍मोड़ा, पिथाैरागढ़, चंपावत, बागेश्‍वर में लोगों में देशभक्ति का गजब का जज्‍बा दिखा। हाईकोर्ट नैनीताल में और सभी जिलों के कलेक्ट्रेट पर झंडारोहण की तैयारी चल रही है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी, अर्धसरकारी विद्यालयों, कार्यालयों में सुबह 9:00 बजे झंडारोहण किया जाएगा। वहीं डीएम कार्यालय में 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही शहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

हर घर झंडा अभियान के तहत जिले में करीब 2.60 लाख भवनों पर झंडारोहण किया गया है। शासन स्तर से करीब एक लाख झंडे प्राप्त हुए हैं। साथ ही अन्य संसाधनों पर डेढ़ लाख झंडों की व्यवस्था कर ली गई है।

डीएम ने बताया कि ब्लॉक और तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सहयोग लेते हुए लोगों को झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। 14 अगस्त की शाम से सरकारी भवनों और कार्यालयों को प्रकाशमान किया जाएगा। उन्होंने व्यापार मंडल पदाधिकारियों से शहर के प्रतिष्ठानों को भी विशेष थीम में रोशन किए जाने की अपील की।

भगत ने पौत्र पौत्री के साथ किया झंडारोहण

विधायक बंशीधर भगत के पौत्र कृष्णा भगत और पौत्री परी ऊंचापुल स्थित आवास पर झंडा फहराया। इस दौरान भगत ने कहा वंदे मातरम की गूंज देशभक्ति का एहसास करा रही है। हर घर की छत पर तिरंगा लहराते देख सुखद अनुभूति हो रही है ।इस दौरान मंडल महामंत्री कमल पांडे, सुरेश गौड़, पार्षद प्रकाश पटवाल, कार्तिक भगत, अशोक पडालनी, राजू पांडे, तरुण सुनोरी, पंकज मलारा, कमल आदि शामिल रहे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण सिंह दरम्वाल ने बताया कि पीलीकोठी आफिसर्स कालोनी में 16 परिवारों के घरों पर झंडा फहराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.