Move to Jagran APP

Independence Day 2022: चंडीगढ़ में प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने फहराया तिरंगा, बोले- बलिदानियों का प्रतीक है स्वतंत्रता संग्राम

Independence Day 2022 गार्ड आफ आनर के बाद प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने परेड का निरीक्षण कर शहरवासियों के नाम अपना पैगाम संबोधित किया। प्रशासक बनवारी लाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम उन बलिदानियों की इच्छाशक्ति का प्रतीक है जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया।

By DeepikaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:21 AM (IST)
Independence Day 2022: चंडीगढ़ में प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने फहराया तिरंगा, बोले- बलिदानियों का प्रतीक है स्वतंत्रता संग्राम
Independence Day 2022: सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में संबोधन करते प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित। (जागरण)

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। Independence Day 2022: 75वें आजादी अमृत महोत्सव के तहत चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सोमवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित रहे।

loksabha election banner

गार्ड आफ आनर के बाद प्रशासक ने किया परेड का किया निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सेक्टर-17 परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। गार्ड आफ आनर के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर शहरवासियों के नाम अपना पैगाम संबोधित किया। प्रशासक बनवारी लाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम उन बलिदानियों की इच्छाशक्ति का प्रतीक है, जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया।

लोगों की भलाई के जनकल्याणकारी नीतियों की शुरुआत

इस दौरान प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि प्रशासन ने नागरिकों की भलाई के जनकल्याणकारी नीतियां और कार्यक्रमों की शुरुआत की है। शहर के हर युवा वर्ग को शिक्षा प्रदान करने के लिए मौली जागरण किशनगढ़ सेक्टर-12 रायपुर कला और मक्खन माजरा में नए स्कूल भवन निर्माण किए गए हैं।

इलेक्ट्रिसिटी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ई-व्हीकल नीति तैयार

प्रशासक पुरोहित ने बताया कि चंडीगढ़ को नई दिल्ली में जिला कौशल विकास योजना के तहत द सर्टिफिकेट आफ एक्सिलेन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रशासन की तरफ से सेक्टर 20, 30, 34, 38 और 39 में संपर्क सेंटर शुरू किए गए हैं। शहर को माडल सोलर सिटी बनाने के उद्देश्य से अगले एक साल के अंदर 75 मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य रखा गया है।

शहर में इलेक्ट्रिसिटी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ई-व्हीकल नीति तैयार की गई है। बता दें कि, 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है। स्‍वतंत्रता दिवस पर राज्‍यभर में समारोह आयोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- Independence Day 2022: पंजाब में स्‍वतंंत्रता दिवस पर समाराहों की धूम , सीएम भगवंत मान ने लु‍धियाना में फहराया तिरंगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.