Move to Jagran APP

आजादी के अमृत महोत्सव में रंगा फरीदकोट

आजादी के अमृत महोत्सव पर फरीदकोट जिला तिरंगे के रंग गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 02:44 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 02:44 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव में रंगा फरीदकोट
आजादी के अमृत महोत्सव में रंगा फरीदकोट

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

loksabha election banner

आजादी के अमृत महोत्सव पर फरीदकोट जिला तिरंगे के रंग गया है। तिरंगा हर जहग पर शान से लहरा है। जिले का शायद ही कोई हिस्सा हो जहां पर तिरंगा लहराता हुआ न दिखाई दे।

स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समागम फरीदकोट शहर में होने को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा फरीदकोट शहर के चौक-चौराहों को भी सजाया गया है। कौंसिल द्वारा स्वागती गेट बनाए गए है। जिन चौक-चौराहों की देखभाल समाजसेवी संगठनों की ओर से की जा रही है, उन्हें भी तिरंगे के रंग में रंगा गया है। पूरा शहर देशभक्ति के रंग सरोबोर दिखाई दे रहा है। लोगों द्वारा अपने घरों के ऊपर भी तिरंगे लगाए गए हैं।

फरीदकोट जिला प्रशासन द्वारा 65 हजार तिरंगे लोगों को उपलब्ध करवाए गए है, जबकि जिन लोगों ये तिरंगे नहीं मिल सके, उन लोगों द्वारा बाजार से तिरंगे खरीदे गए है। जिले में एक लाख से ज्यादा तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर लहरा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में प्रदेश व केन्द्र सरकार के विभाग भी अपने-अपने स्तर पर अपनी सहभागिता कर रहे हैं और हर कोई द्वारा ज्यादा से प्रतिभाग इस महा उत्सव किया जा रहा है। कोई तिरंगा यात्रा निकाल रहा है तो कोई आजादी के नायकों की गौरवगाथा बता रहा है। चहुंओर देशभक्ति का माहौल सभी देश प्रेमियों में खुशी का माहौल बना रहा है। स्कूलों में रविवार का अवकाश होने के कारण शनिवार को ही धूमधाम से देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन किया। छोटे-छोटे बच्चों को तिरंगे की भेषभूषा में सजा होना सभी लोगों को आकर्षित कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.