Move to Jagran APP

सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी पंचायतों में किया गया पुस्तकालय का उद्घाटन

सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी पंचायतों में किया गया पुस्तकालय का उद्घाटन

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 09:08 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 09:08 PM (IST)
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी पंचायतों में किया गया पुस्तकालय का उद्घाटन
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी पंचायतों में किया गया पुस्तकालय का उद्घाटन

सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी पंचायतों में किया गया पुस्तकालय का उद्घाटन

loksabha election banner

संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत पंचायतों के लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी पंचायतों में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है। प्रखंड के बाजीतपुर चकस्तुरी, सहदेई बुजुर्ग, चकफैज, मुरौबतपुर, सलहा एवं चकजमाल पंचायत में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है। बाजीतपुर चकस्तुरी में मुखिया रामलाल चौधरी, बीडीओ मो. इस्माइल अंसारी, मुरौबतपुर में मुखिया विश्वनाथ चौधरी, चकफैज में मुखिया प्रहलाद पासवान, चकजमाल में मुखिया विभा कुमारी और सहदेई में मुखिया मनीषा कुमारी ने सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

मौके पर बीडीओ ने कहा कि पुस्तक पढ़कर पंचायत और समाज के लोग शिक्षित बनेंगे और उसके बाद एक शिक्षित समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय भवन से समाज को अग्रिम स्थान प्राप्त होगा। बीडीओ ने इस पुस्तकालय को चलाने के लिए कई प्रकार के नियम भी बताए। उन्होंने पुस्तक दाता को भी उत्साहित किया कहा कि जिनके पास अपने घरों में पुस्तक रखी हुई है। वह इस पुस्तकालय को दान स्वरूप दे जो उनके दानदाता के रूप में जाना जाएगा। पुस्तकालय की स्थापना से सभी वर्गों के लोगों को सुविधा होगी। सभी लोग अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए पुस्तकालय से पुस्तक प्राप्त कर सकते है।

खास कर बच्चों को सामान्य ज्ञान बढाने में यह पुस्तकालय कारगर साबित होगी। पुस्तकालय में सभी तरह की किताबें उपलब्ध है। पुस्तकालय में ज्ञानवर्धन किताबों के अलावा सभी धार्मिक किताबें भी उपलब्ध है। बीडीओ ने कहा कि सरकार का सपना है कि प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित बने। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सात निश्चय टू के तहत प्रत्येक पंचायत में एक-एक पुस्तकालय खोला जा रहा है। उन्होंने जानकारी दिया की प्रखंड के सभी ग्यारह पंचायतों में पुस्तकालय खोला गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.