Move to Jagran APP

Shamli News: किशोर और किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान, दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग

Suicide in Shamli उत्‍तर प्रदेश के शामली जिले के गांव में हिंदू किशोर और मुस्लिम किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की शाम दोनों घर से लापता हो गए थे। गुरुवार सुबह दोनों के शव गांव में ही किशोर के चाचा के एक घेर में मिले।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 12:57 PM (IST)
Shamli News: किशोर और किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान, दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग
शामली में प्रेम प्रसंग में किशोर और किशोरी से जहर खाकर जान दी (प्रतीकात्‍मक फोटो)

शामली, जागरण संवाददाता। बुधवार को गढ़ीपुख्‍ता थाना क्षेत्र के गांव से प्रेम प्रसंग के चलते किशोर और किशोरी लापता हो गए थे। गुरुवार को उनके शव मिले। लड़की मुस्लिम और लड़का हिंदू था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।   

loksabha election banner

काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग  

ग्रामीणों के अनुसार गांव के 17 वर्षीय किशोर और गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम को दोनों घर से लापता हो गए थे। ग्राम प्रधान पति के अनुसार गुरुवार सुबह दोनों के शव गांव में ही किशोर के चाचा के एक घेर में मिले। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ग्राम प्रधान पति के अनुसार लड़की मुस्लिम और लड़का हिंदू है। घटना की सूचना पर एसएसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह व सीओ श्रेष्ठा ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं। अभी सब कोई तहरीर नहीं दी गई है। गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। 

हादसे में महिला की मौत 

शामली। शहर में मुजफ्फरनगर मार्ग पर भिक्की मोड़ के पास बोलेरो पिकअप चालक ने महिला सफाई कर्मी को टक्कर मार दी जिस कारण महिला की मौत हो गई। वाल्मीकि समाज के लोगों ने जाम लगाकर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। 55 वर्षीय महिला सफाई कर्मी भूरिया शामली के मोहल्ला बड़ीआल की रहने वाली थी। गुरुवार तड़के वह सफाई कार्य के लिए जा रही थी इसी दौरान बोलेरो पिकअप के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपित बोलेरो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रास्ता जाम कर दिया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, लोगों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.