Move to Jagran APP

मानव दिवस कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मानव दिवस कर्मियों ने सूची निगम मुख्यालय को भेजने की मांग को लेकर मंगलवार को कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 07:02 PM (IST)
मानव दिवस कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मानव दिवस कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मानव दिवस कर्मियों ने किया प्रदर्शन

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : विद्युत विभाग में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों ने सूची निगम मुख्यालय को भेजने की मांग को लेकर मंगलवार को कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता को मांगपत्र सौंपा। मानव दिवस कर्मियों ने बताया कि निगम की अधिसूचना के अनुसार सभी मानव दिवस कर्मियों की सूची निगम मुख्यालय को उपलब्ध कराना है। एक माह बीत जाने के बाद भी सूची नहीं भेजी गई है। यह घोर लापरवाही है। मानव दिवस कर्मियों ने कार्यपालक अभियंता से मांग किया है कि प्रमंडल के अंतर्गत कार्यरत मानव दिवस कर्मियों की सूची जल्द ही निगम मुख्यालय को भेजने की दिशा में पहल करें। मानव दिवस कर्मियों की सूची निगम मुख्यालय को उपलब्ध नहीं कराने के कारण कर्मियों को लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर विवेक कुमार मंडल, सत्यजीत कुमार, उत्तम कुमार निराला, सिंटु कुमार साहा, राजेश कुमार साहा सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.