Move to Jagran APP

विधायक पाहड़ा के नेतृत्व में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

राष्ट्री ध्वज का मान कायम रहे यह हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरण संवाददाता गुरदासपुर कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर देश के शहीद

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:06 PM (IST)
विधायक पाहड़ा के नेतृत्व में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
विधायक पाहड़ा के नेतृत्व में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर :

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखे गए कार्यक्रम के तहत विधानसभा हलका गुरदासपुर में विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। उनके साथ नगर कौंसिल के प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा भी विशेष रूप से शामिल हुए।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि देश के हजारों लोगों द्वारा शहादत दिए जाने के बाद हमें आजादी हासिल हुई है। जिसका हम पूरा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज शहीदों के सम्मान में ही तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। सभी देशवासी एतिहासिक स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए तैयारियों में जुटे है। देश के कोने कोने में तिरंगा फहराया जा रहा है। लोगों को भी इस पावन अवसर पर अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें लोगों द्वारा भी काफी उत्साह दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान और भविष्य के सपनों का भी प्रतिबिब है। हमारा तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसलिए किसी भी सूरत में तिरंगे को झुकने न दें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जो अपने देश को प्यार करते है, उन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों में तिरंगे फहराने चाहिए। तिरंगा यात्रा पाहड़ा आफिस से शुरू होकर तिब्बड़ी चौक, हनुमान चौक, लाइब्रेरी चौक, बाटा चौक, कबूतरी गेट, गीता भवन रोड से होते हुए फिर वहीं पर आकर संपन्न हुई।

इस मौके पर जिला प्रधान दर्शन महाजन, महिला विग की जिला प्रधान अमनदीप कौर, हरदयाल सिंह गजनीपुर, इम्प्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रंजू शर्मा, ब्लाक सम्मति के पूर्व चेयरमैन सुच्चा सिंह राम नगर, शहर के समूह पार्षद व विभिन्न गांवों के सरपंच व पंच बड़ी संख्या में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.