Move to Jagran APP

गोबिंद सागर झील में नहाने से रोका तो पुलिस कर्मियों से ही उलझ पड़ा युवक, हाथापाई तक पहुंची नौबत Una News

Himachal Pradesh Gobind Sagar Lake बंगाणा उपमंडल के तहत गोबिंद सागर झील के घाटों पर स्थानीय युवक नहाने को लेकर पुलिस कर्मचारियों के साथ उलझ पड़े। झील के अंदरोली पर्यटन स्थल पर मोहाली के सात युवकों की डूबने से हुई मृत्यु के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:47 AM (IST)
गोबिंद सागर झील में नहाने से रोका तो पुलिस कर्मियों से ही उलझ पड़ा युवक, हाथापाई तक पहुंची नौबत Una News
गोबिंद सागर झील के घाटों पर स्थानीय युवक नहाने को लेकर पुलिस कर्मचारियों के साथ उलझ पड़े।

थानाकलां, जीएस जस्सल। Himachal Pradesh Gobind Sagar Lake Una, बंगाणा उपमंडल के तहत गोबिंद सागर झील के घाटों पर स्थानीय युवक नहाने को लेकर पुलिस कर्मचारियों के साथ उलझ पड़े। झील के अंदरोली पर्यटन स्थल पर मोहाली के सात युवकों की डूबने से हुई मृत्यु के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। प्रशासन ने गोबिंद सागर झील के पानी के नजदीक जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया हुआ है। लठियाणी व कोलका घाट पर दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती लोगों को पानी के नजदीक न जाने देने के लिए की गई है, लेकिन फिर भी स्थानीय लोग ही पुलिस व प्रशासन के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

prime article banner

झील के लठियाणी घाट पर उपमंडल बंगाणा के एक युवक द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई व गाली गलौज करने का मामला रविवार के दिन सामने आया है। उक्त युवक लठियाणी घाट पर नहाने के लिए पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ा। पुलिस कर्मचारी उक्त युवक को झील में नहाने के लिए मना कर रहे थे,  लेकिन बताया जा रहा है कि युवक झील में नहाने को लेकर पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व हाथापाई पर उतर आया। पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस थाना व युवक के स्वजन को दी।

स्वजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों से युवक की ओर से माफी मांगी। हालांकि दोनों पक्षों में सहमति होने के बाद मामले को सुलझा लिया गया लेकिन सवाल यह है कि अगर स्थानीय लोग ही प्रशासन के नियमों को अगर दरकिनार करते हैं तो अन्य राज्यों के श्रद्धालु कब नियमों का पालन करेंगे। रविवार को हुए इस घटनाक्रम की पुलिसकर्मियों द्वारा जिस तरह सख्ती बरती गई। भविष्य में पुलिस को गोबिंद सागर झील के नजदीक जाने बाले लोगों से और भी सख्ती से पेश आने की जरूरत है।

हालांकि प्रत्येक वीरवार को भी स्थानीय लोगों की भीड़ गोबिंद सागर झील के घाटों पर देखी जा सकती है। यदि स्थानीय लोग ही पुलिस व प्रशासन के नियमों की अवहेलना करेंगे। तो अन्य राज्यों के श्रद्धालु कब प्रशासन के नियमों को मानेंगे। पुलिस व प्रशासन को गोबिंद सागर झील के नजदीक जाने वाले लोगों के लिए और भी कड़े नियम बनाने की जरूरत है।

बंगाणा थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि युवक व उसके स्वजन द्वारा माफी मांगने के बाद मामला सुलझ गया है। झील के किनारे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है जो आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK