Move to Jagran APP

सभी लोगों को है जीने की आजादी : बीडीओ

garhwa news jharkhand news सभी लोगों को है जीने की आजादी बीडीओ garhwa news jharkhand news सभी लोगों को है जीने की आजादी बीडीओ garhwa news jharkhand news सभी लोगों को है जीने की आजादी बीडीओ

By Anjani UpadhayaEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 07:00 PM (IST)
सभी लोगों को है जीने की आजादी : बीडीओ
garhwa news, jharkhand news सभी लोगों को है जीने की आजादी : बीडीओ

सभी लोगों को है जीने की आजादी : बीडीओ संवाद सहयोगी, गढ़वा : प्रखंड कार्यालय गढ़वा के परिसर में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव तथा 76वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह में प्रखंड प्रमुख विमला देवी ने ध्वजारोहण किया। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने आजादी के अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत देश पूरी दुनिया में सबसे सर्वोत्तम देश है, क्योंकि यहां की सभ्यता-संस्कृति अनमोल है। देश में सभी धर्मों, सभी जाति के लोगों को जीने की आजादी है। हमारा देश अखंडता में एक है तथा सभी लोगों को अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। समारोह में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर अंचल अधिकारी कुमार मयंक भूषण, उप प्रमुख फैजुल अंसारी, जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि देवी, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष तौसीफ खान ,सदस्य अमित सिंह समेत सभी पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.