Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga Campaign: लखनऊ में AKTU ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता और वंदेमातरम की रही गूंज

स्वतत्रंता के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इसी क्रम में डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में झंडा फहराया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे वंदेमातरम की गूंज हुई।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:55 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:55 AM (IST)
Har Ghar Tiranga Campaign: लखनऊ में AKTU ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता और वंदेमातरम की रही गूंज
लखनऊ में AKTU ने निकाली तिरंगा यात्रा.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। स्वतत्रंता के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इसमें हर संस्थाएं भी बढ़ चढ़ कर आगे आ रही हैं। इसी क्रम में डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में झंडा फहराया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे, वंदेमातरम की गूंज हुई।

loksabha election banner

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर में झंडारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान और झंडागीत का गायन हुआ। इसी क्रम में असेंबली का आयोजन किया गया। कुलपति ने कहा कि आजादी को पाने के लिए हमारे पूर्वजों ने जो कुर्बानी दी है उसे याद करते हुए हमें समाज और देश के लिए अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करना चाहिए।

इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि हमें मिलकर देश के लिए अपना योगदान देना होगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए जयघोष करते हुए यह यात्रा मुख्य भवन से शुरू होकर वहीं पर समाप्त हुई। इस अवसर पर परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

इसके साथ ही श्रमदान के तहत कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान कुलसचिव सचिन सिंह, सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो. एमके दत्ता, उप कुलसचिव डा. आरके सिंह सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर डाला गया प्रकाश : डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भूले बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। शुरूआत झंडारोहण से हुआ। गोष्ठी के मुख्य वक्ता सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रोफेसर एमके दत्ता ने कहा कि आजादी के लिए न जाने कितने ही वीरों ने अपनी जान न्योछावर कर दी।

आजादी दिलाने में ऐसे तमाम लोगों का योगदान था जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। मगर ऐसे लोगों ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। कहा कि आजादी सबके मिले-जुले प्रयास से मिली। इस दौरान लाइब्रेरी में गांधी जी की प्रतिमा के पास साफ सफाई भी की गई। साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.