Move to Jagran APP

Amroha News: आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान, चार लाख घरों पर फहराए जाएंगे झंडे

Har Ghar Tiranga Abhiyan जिले में आज हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ होगा। सुबह 1130 बजे जनपद के अधिकारी व कर्मचारी नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा टीपीनगर से शुरू होकर जेएस हिन्दू इंटर कालेज मैदान पर जाकर समाप्त होगी।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:33 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:33 AM (IST)
Amroha News: आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान, चार लाख घरों पर फहराए जाएंगे झंडे
Har Ghar Tiranga Abhiyan: जिले में चार लाख घरों पर झंडा फहराया जाएगा। जागरण आर्काइव

अमरोहा, जागरण संवाददाता। Har Ghar Tiranga Abhiyan: आजादी के अमृत महोत्सव के ( Azadi ka Amrit Mahotsav,) तहत शनिवार को जनपदभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत होगी। अधिकारी व कर्मचारी शहर में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकालेंगे। जिसको सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। जिसमें चार लाख घरों पर झंडा फहराया जाएगा। प्रत्येक दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रशासन ने जन-जन से अभियान में शामिल होने की अपील की है।

loksabha election banner

जिले में आज हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) का शुभारंभ होगा। सुबह 11:30 बजे जनपद के अधिकारी व कर्मचारी नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा टीपीनगर से शुरू होकर जेएस हिन्दू इंटर कालेज मैदान पर जाकर समाप्त होगी। डीएम बीके त्रिपाठी यात्रा की शुरूआत करेंगे। बेसिक विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 14 को साइकिल दौड़ होगी।

15 को तिरंगा दौड़ के अलावा शहरी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 16 व 17 अगस्त को प्रगतिशील किसानों का सम्मान होगा। सभी विभागों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर व ग्रामीण अंचलों में चार लाख घरों पर झंडा फहराया जाएगा। 2.90 लाख तिरंगे प्रशासन द्वारा फहराए जाएंगे। सभी विभागों को उनका वितरण कर दिया गया है। इसके अलावा राजनीतिक, सामाजिक संगठन भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हर घर पर तिरंगा लहराया जाए। उसके सम्मान का भी ध्यान रखा जाए। 17 तक यह अभियान जारी रहेगा। बीके त्रिपाठी, डीएम।

झंडा फहराने के नियम

  • प्रत्येक नागरिक को झंडा संहिता का अनुपालन करना चाहिए।
  • झंडा फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी ऊपर रखनी चाहिए।
  • झंडे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है तो सूर्योदय के उपरांत ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मान के साथ उतारना चाहिए।
  • 13 से 17 तक निजी आवासों, प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झंडों को उक्त समयावधि के उपरांत आदर भाव के साथ उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा।
  • झंडा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नहीं जाएगा। उसे सम्मान के साथ मोड़ कर रखा जाए।
  • हर घर पर झंडा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए।
  • आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाना निषेध होगा।
  • प्लास्टिक के झंडों को फहराने पर प्रतिबंध रहेगा।

होमगार्डों ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को होमगार्डों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस बीच होमगार्ड बाइकों पर तिरंगे लगाकर व हाथों में लेकर गुजरे और लोगों से हर घर तिरंगा अभियान की सफलता में सहभागिता निभाने की अपील की।

सुबह 11 बजे सभी होमगार्ड अपने बाइक व स्कूटी लेकर रेलवे मालगोदाम परिसर में जमा हुए। प्रत्येक वाहन पर तिरंगा लगाया और हाथों में पकड़कर बैठे। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य अन्नू चौहान व जिला कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा गांधी मूर्ति चौराहा, टीपीनगर चौराहा व अमरोहा-जोया मार्ग होते हुए होमगार्ड कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई।

इस दौरान होमगार्ड लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर अनिल कुमार जग्गा, पवनीत कुमार के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.