Move to Jagran APP

अमृत महोत्सव में शहर का हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा

शहर में प्रवेश करते ही क्या ऊंचे भवन और क्या माल क्या आटो और क्या ट्रक क्या गलियों और क्या घर की छत हवा की लय पर चहुंओर लहराता देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा साइबर सिटी की चमक को और बढ़ा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 07:24 PM (IST)
अमृत महोत्सव में शहर का हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा
अमृत महोत्सव में शहर का हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: हाइवे के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक मुखर होते तीन रंग। शहर में प्रवेश करते ही क्या ऊंचे भवन और क्या माल, क्या आटो और क्या ट्रक, क्या गलियों और क्या घर की छत, हवा की लय पर चहुंओर लहराता देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा साइबर सिटी की चमक को और बढ़ा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में शहर का हर मन तिरंगा हुआ नजर आता है।

loksabha election banner

छोटे से लेकर विशालकाय तिरंगों से आकाश का नीला रंग भी कमतर नजर आया। साइबर हब, एमजीएफ माल, मेट्रोपालिस माल, सहारा माल से लेकर डीटी, रहेजा और एरिया माल में हर रंग तिरंगा है। सोसाइटियों से लेकर सदर बाजार की गलियों और चौराहों तक पर तीन रंगों की धूम है। लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाया ही है, दुकानों पर भी इसकी चमक को मिली। कहीं गाड़ियों पर तिरंगा नजर आ रहा था, तो कहीं नन्हे मुन्नों के हाथों में। सभी जगह आजादी के अमृत महोत्सव की जबरदस्त छटा देखने को मिल रही थी।

इस बार कुछ इस तरह से देश का स्वाधीनता दिवस शहर को तिरंगे से रंग गया। इन तीन रंगों के अलावा वातावरण में घुलते सुरीले और वीर रस से भरे देशभक्ति के बोल दिल में देशप्रेम का जज्बा और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान जगा रहे थे। सड़कों अपेक्षाकृत कम खाली थीं देशभक्ति की रंग हर ओर थे। ऐसा लग रहा था मानो पूरे शहर की सारी सुंदरता केसरिया, सफेद और हरे रंगों में सिमटकर लोगों के मन तक उतर आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.