Move to Jagran APP

गुरु नानक स्टेडियम में आज ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री, आम लोगों को एक ही गेट से एंट्री, मास्क भी जरूरी

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश स्तरीय समारोह लुधियाना में करवाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार बाद दोपहर लुधियाना पहुंच गए हैं। पीएयू स्थित हैलीपैड पर विधायक राजिदर पाल कौर छीना मदन लाल बग्गा अशोक पराशर पप्पी दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 02:00 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 02:00 AM (IST)
गुरु नानक स्टेडियम में आज ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री, आम लोगों को एक ही गेट से एंट्री, मास्क भी जरूरी
गुरु नानक स्टेडियम में आज ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री, आम लोगों को एक ही गेट से एंट्री, मास्क भी जरूरी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश स्तरीय समारोह लुधियाना में करवाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार बाद दोपहर लुधियाना पहुंच गए हैं। पीएयू स्थित हैलीपैड पर विधायक राजिदर पाल कौर छीना, मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री फिरोजपुर रोड स्थित होटल पार्क प्लाजा में रुके हैं।

loksabha election banner

इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चार हजार पुलिस कर्मियों के जिम्मे होगी। साथ ही पंजाब आ‌र्म्ड पुलिस, इंडियन रिजर्व बटालियन, अर्धसैनिक बलों का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस की तरफ से पूरे शहर के एंट्री प्वाइंट्स को सील किया गया है। 24 घंटे वाहनों की चेकिग की जा रही है। पुलिस की तरफ से गुरु नानक स्टेडियम पर फोर लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है। स्टेडियम के बाहर पंजाब पुलिस, अर्ध सैनिक बल और स्टेज पर सीएम सिक्योरिटी को लगाया गया है। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए आम लोगों को एक ही गेट से एंट्री मिलेगी और मास्क सभी के लिए जरूरी होगा। अहम ये है कि प्रशासन की ओर से जारी पास दिखाकर ही प्रवेश मिलेगा।

पूरा इलाका सील, घरों की छत पर पुलिस

प्रदेश स्तरीय समारोह की वजह से पुलिस की सख्ती पहले से ज्यादा हो गई है। शहर में पुलिस का गहन चेकिग अभियान तो चल ही रहा है, साथ ही स्टेडियम के आसपास के एरिया को पुलिस ने सील कर दिया गया है। यहां पर पुलिस के जवान आसपास के घरों की छत पर तैनात किए गए हैं, जो हर समय सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

दुर्गा माता मंदिर चौक से रख बाग तक नहीं जा सकेंगे आम लोग

स्वतंत्रता दिवस समारोह का समय सुबह नौ बजे से 11 बजे तक है। इस दौरान स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्ते वीआइपी मूवमेंट के लिए खाली रखे जाएंगे। दुर्गा माता मंदिर चौक से थोड़ा आगे और दूसरी तरफ रख बाग चौक पर बेरिकेड लगा दिए गए हैं। आम लोगों को इससे आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। दुर्गा माता मंदिर चौक में सरकारी वूमेन कालेज में वाहनों की पार्किंग रखी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.