Move to Jagran APP

समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उजियारपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। चांदचौर मध्य पंचायत में घुड़सवार के साथ बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ पैदल लोगों का काफिला काफी आकर्षक एवं देशप्रेम के प्रति उत्साहव‌र्द्धक दिख रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 12:56 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 12:56 AM (IST)
समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। चांदचौर मध्य पंचायत में घुड़सवार के साथ बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ पैदल लोगों का काफिला काफी आकर्षक एवं देशप्रेम के प्रति उत्साहव‌र्द्धक दिख रहा था। इसका नेतृत्व समाजसेवी रणवीर चौरसिया एवं भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार मुरारी ने किया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर चांदचौर पश्चिमी, चांदचौर मध्य, चांदचौर पूर्वी, बेलामेघ, नाजिरपुर एवं सातनपुर पंचायत में भ्रमण किया। मौके पर एमएलसी तरुण कुमार, पूर्व विधायक डॉ शील कुमार राय, नंदकिशोर अग्रवाल, रुमान अहमद साबरी, मुखिया रीता देवी, रितिक कुंवर, आदित्य वत्स, जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर, अर्जुन सिंह, मनीष सिंह, शत्रुघ्न दास, राजनारायण सहनी, अविनाश झा सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल रहे।

loksabha election banner

हसनपुर में भी निकली तिरंगा यात्रा

हसनपुर,संस : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाइयों ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालीं। शहर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली जो डीजे के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी संजय कुमार सिंह लल्लू एवं मंडल अध्यक्ष पश्चिमी ऋषिराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा चीनी मिल चौक से आरंभ होकर संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए इमली चौक के निकट समाप्त हुई। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े नर नारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिकंदर आलम, शिव कुमार दास, मोहम्मद रहमान,अमित कुमार ठाकुर,मनोरंजन राय, पूजा कुमारी, मोहन कुमार राय, अरविद शर्मा, हितेंद्र शंखधार आदि मौजूद थे। अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक

मोहिउद्दीननगर,संस : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। जिसमें काफी संख्या पार्टी कार्यकर्ता के साथ- साथ आमजन शामिल हुए। उप मुखिया रितेश कुमार चौधरी, किसान नेता संजीव कुमार,जयराम शर्मा,धर्मवीर कुंवर, राजकुमार पाल आदि थे।

सरायरंजन में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा

सरायरंजन, संस : स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रवीन्द्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व में शनिवार को विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से आरंभ की गई और सरायरंजन बाजार,प्रखंड कार्यालय एवं थाना परिसर होते हुए पुन: उक्त विद्यालय तक पहुंची। ज्ञात हो कि 15 अगस्त को भारत की आजादी का 75 साल पूरा हो रहा है। जिसके कारण पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर केंद्र सरकार ने देशवासियों को हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्थानीय लोगों की मदद से तिरंगा यात्रा निकालने की अपील की है। वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम एवं भारत मां की जय का नारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी भी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.