पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन पर मुकदमा
थाना क्षेत्र के गांव अरोंडा निवासी इमरान खान पुत्र इकराम ने बताया कि 12 अगस्त को पुरानी रंजिश
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:37 PM (IST)
पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन पर मुकदमा
बुलंदशहर, जेएनएन। ककोड़ के अरोंडा गांव निवासी इमरान खान पुत्र इकराम ने बताया कि 12 अगस्त को रंजिश के चलते नोरंग पुत्र असगर ने अपने पुत्र आतिल व आतिल की पत्नी जिबिना के साथ उसकी पत्नी रुखसाना व उसके साथ मारपीट की। आतिल ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी। शोर मचाने पर आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित इमरान की तहरीर पर आरोपित नोरंग पुत्र असगर, आतिल पुत्र नोरंग व जिबिना पत्नी आतिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें