TBSE 12th Result 2017: त्रिपुरा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देखें नतीजे
हमने उत्साहित छात्रों के लिए एक आसान और सरल प्रक्रिया प्रदान की है ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा परिणामों को देख सकें।
नई दिल्ली, जेएनएन। त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 12वीं के रिजल्ट 2017 का इंतजार कर रहे हैं छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। त्रिपुरा बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। परिणामों के बारे में आई इस खबर ने उन छात्रों को राहत दी है, जो त्रिपुरा बोर्ड एग्जाम 12वीं के परिणाम 2017 की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे थे।
परिणाम की घोषणा के बाद 12वीं क्लास के परीक्षार्थी टीबीएस की आधिकारिक वेबासाइट tripuraresults.nic.in पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। जहां बोर्ड के परिणामों के लाइव अपडेट मिलते रहेंगे। उम्मीदवारों को तेजी से परीक्षा परिणामों के लिए 12.jagranjosh.com पर भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: TBSE Madhyamik Result 2017: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देखें नतीजे
त्रिपुरा कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2017 के लिए @tripura12.jagranjosh.com पर सबसे तेज़ अपडेट प्राप्त करें। पिछले साल, टीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 25,240 छात्रों (13,780 पुरुष और 11,460 महिला) ने हिस्सा लिया था। इनमें से 75.11% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, विज्ञान का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.41%, कला 74.04% और वाणिज्य 71.83% था।
यह भी पढ़ें: CBSE Class 10th Result 2017: cbseresults.nic.in पर घोषित हुआ CBSE बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम
संभावनाएं हैं कि टीबीएसई माध्यमिक परिणाम की जांच के लिए आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद वेबसाइट पर उनके परिणामों की जांच करने में भ्रम हो सकता है। इसलिए हमने उत्साहित छात्रों के लिए एक आसान और सरल प्रक्रिया प्रदान की है ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा परिणामों को देख सकें।
त्रिपुरा माध्यमिक परिणाम 2017 परिणाम देखने के लिए चरण:
• tripura12.jagranjosh.com पर जाएं
• आपको इस पृष्ठ पर परिणाम जांचने का लिंक मिलेगा
• इसके बाद सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल पता दर्ज करें
• आपका टीबीएसई परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा
• परिणाम की जांच करें और इसे सेव करें या परिणाम डाउनलोड करें
• किसी और समस्या से बचने के लिए स्कोर कार्ड से एक प्रिंट आउट लें।