TBSE Tripura 12th Result 2018: 12वीं के तीनों विषयों का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम
त्रिपुरा बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित। सुबह साढ़े नौ बजे रिजल्ट जारी किया गया।
नई दिल्ली (जेएनएन)। त्रिपुरा के 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी। सुबह 9:30 बजे रिजल्ट जारी किया गया। बता दें कि राज्य में 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से शुरू हुई थी। परीक्षा देने के बाद से ही छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन उनका इंतजार अब समाप्त होने गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.in पर इसकी घोषणा की गई।
बोर्ड की वेबसाइट के अलावा आप जागरणजोश की एजुकेशन वेबसाइट पर भी इसके परिणाम को देख सकते हैं। एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने के बाद जागरण की एजुकेशन वेबसाइट जोगरणजोश पर भी इसे देखा जा सकता है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
12वीं का रिजल्ट देखना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
-जागरण की वेबसाइट tripura12.jagranjosh.com विजिट करें।
-रोल नंबर, नाम जैसी पूछी गई जानकारियां भरें।
-सबमिट बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट सामने होगा।
-रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।